BSNL का 4G नेटवर्क शुरू करने के लिए TCS को मिला 15,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपना मार्केट शेयर तीन वर्षों में बढ़ाकर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है

BSNL का 4G नेटवर्क शुरू करने के लिए TCS को मिला 15,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर

कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • BSNL ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में 4G सर्विसेज का ट्रायल शुरू किया है
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था
  • देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) ने देश भर में अपने 4G नेटवर्क को शुरू करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का एडवांस परचेज ऑर्डर दिया है। BSNL ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel बहुत से शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी है। BSNL की योजना 4G नेटवर्क तैयार करने के बाद टेक्नोलॉजी के अपग्रेड से इसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज के लिए करने की है। देश की सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सोमवार को बताया कि BSNL ने उसकी अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को 4G नेटवर्क के लिए 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है। पिछले महीने BSNL ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में ट्रायल के तौर पर 4G सर्विसेज शुरू की थी। 

BSNL ने अपना मार्केट शेयर तीन वर्षों में बढ़ाकर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है। देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है। BSNL का कहना है कि उसकी स्टॉक मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। हाल ही में कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, P K Purwar ने संवाददाताओं को बताया था, "अगले तीन वर्षों में कंपनी नेटवर्क अपग्रेड करने पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।" उनका कहना था कि देश के पास स्वदेशी 4G इक्विपमेंट होगा और नई टेक्नोलॉजी से BSNL की कवरेज बढ़ेगी। कंपनी का फोर्थ जेनरेशन (4G) नेटवर्क जल्द लॉन्च हो सकता है। 

केंद्र सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने इसके लिए TCS की अगुवाई वाले कंसोर्शियम को एक लाख साइट्स के लिए इक्विपमेंट की सप्लाई के प्रपोजल को अनुमति दी थी। BSNL के लिए सरकार ने 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। BSNL की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले 4G इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए तेजी से 5G पर लाया जा सकेगा। इससे पहले टाटा ग्रुप की एक अन्य कंपनी Tejas Networks को BSNL ने IP-MPLS बेस्ड एक्सेस एंड एग्रीगेशन नेटवर्क के अपग्रेड के लिए 696 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »