BSNL ने TCS की देरी के कारण सरकार से मांगा 99 करोड़ रुपये का मुआवजा 

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम के Evolved Node B इक्विपमेंट की डिलीवरी और इंस्टॉलेशन में देरी के कारण यह निवेदन किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जून 2024 17:15 IST
ख़ास बातें
  • TCS ने चार जोन में कोर इक्विपमेंट के इंस्टॉलेशन में देरी की है
  • इससे 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट में साइट्स को शुरू करना टालना पड़ा है
  • BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है

पिछले वित्त वर्ष में BSNL का नेट लॉस घटकर 5,367 करोड़ रुपये का रहा है

पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने केंद्र सरकार से 99 करोड़ रुपये का रिम्बर्समेंट मांगा है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम के Evolved Node B इक्विपमेंट की डिलीवरी और इंस्टॉलेशन में देरी के कारण यह निवेदन किया गया है। 

इस कंसोर्शियम में Centre for Development of Telematics (C-DoT) और Tejas Networks भी शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL की जनरल मैनेजर (NWP-SP), Reena Malhotra की ओर से लिखे गए एक पत्र के हवाले से बताया गया है कि TCS ने चार जोन में कोर इक्विपमेंट के इंस्टॉलेशन में देरी की है। इससे 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट में साइट्स को शुरू करना टालना पड़ा है। BSNL की दलील है कि वह टावर और पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर के इंस्टॉलेशन पर आगे बढ़ रही है। कंपनी ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से इसे एक 'असाधारण मामला' मानने और BSNL को अतिरिक्त कॉस्ट के लिए मुआवजा देने का निवेदन किया है। 
Advertisement

BSNL ने लगभग 99 करोड़ रुपये के रिम्बर्समेंट की मांग की है। केंद्र सरकार ने लगभग दो वर्ष पहले बिना कवरेज वाले गांवों में 4G मोबाइल सर्विसेज के लिए 26,316 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी थी। इस प्रोजेक्ट के लिए USOF से फंडिंग दी जा रही है। पिछले वित्त वर्ष में BSNL का नेट लॉस घटकर 5,367 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का नेट लॉस 8,161 करोड़ रुपये का था। इसका लॉस घटने के पीछे खर्चों में कमी और नॉन-ऑपरेटिंग इनकम में बढ़ोतरी बड़े कारण हैं। BSNL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू मामूली बढ़कर 19,343.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह केंद्र सरकार की ओर से तय किए गए 20,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से कम रहा है। 

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का सेल्युलर सर्विसेज और एंटरप्राइज सेगमेंट से रेवेन्यू घटा है। इसके खर्च लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 26,683 करोड़ रुपये के रहे। हालांकि, कंपनी की एंप्लॉयी कॉस्ट 4.4 प्रतिशत बढ़कर 8,034 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर रही है। Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने देश भर में अपना 5G नेटवर्क शुरू कर दिया है। इससे इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.