• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel और Reliance Jio के 5G नेटवर्क की स्पीड में बड़ी गिरावट, नेटवर्क पर कंजेशन है कारण!

Airtel और Reliance Jio के 5G नेटवर्क की स्पीड में बड़ी गिरावट, नेटवर्क पर कंजेशन है कारण!

डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लाइव वीडियो, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहित कई कैटेगरीज में देश के 5G मार्केट में एयरटेल का पहला स्थान है

Airtel और Reliance Jio के 5G नेटवर्क की स्पीड में बड़ी गिरावट, नेटवर्क पर कंजेशन है कारण!

ये दोनों कंपनियां स्पेक्ट्रम से जुड़े रिसोर्सेज को प्रभावी तरीके से मैनेज करने का प्रयास कर रही हैं

ख़ास बातें
  • देश में 5G कनेक्शंस में 16 प्रतिशत 700 MHz स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करते हैं
  • यह स्पेक्ट्रम अधिक कवरेज देता है लेकिन यह स्पीड को सीमित कर देता है
  • एयरटेल अपने 4G इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार कर रही है
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio के 5G नेटवर्क की स्पीड में काफी गिरावट हुई है। ये दोनों टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क की स्पीड में स्लोडाउन का सामना कर रही हैं। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि ये स्पेक्ट्रम से जुड़े रिसोर्सेज को प्रभावी तरीके से मैनेज करने का प्रयास कर रही हैं। 

इंडिपेंडेंट एनालिटिक्स फर्म OpenSignal की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के 5G नेटवर्क की स्पीड काफी कम हुई है। इसके पीछे 5G सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ने और प्रति 5G सब्सक्राइबर डेटा की अधिक खपत की वजह से नेटवर्क पर कंजेशन बड़ा कारण है। देश में भारती एयरटेल अपने 5G नेटवर्क की सबसे तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड के चलते बेस्ट 5G एक्सपीरिएंस प्रोवाइडर्स बनी थी। रिलायंस जियो ने 66.5 प्रतिशत का स्कोर हासिल कर Consistent Quality अवॉर्ड जीता था। OpenSignal के एनालिसिस से पता चला है कि 5G कनेक्शंस में से केवल 16 प्रतिशत लो-बैंड (700 MHz) स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते हैं। यह स्पेक्ट्रम अधिक कवरेज देता है लेकिन यह स्पीड को सीमित कर देता है। हालांकि, अन्य कनेक्शंस मिड-बैंड 3.5 GHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते हैं। 

डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लाइव वीडियो, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहित कई कैटेगरीज में देश के 5G मार्केट में एयरटेल का पहला स्थान है। कंपनी नॉन-स्टैंडअलोन एक्सेस (NSA) प्रोसेस का इस्तेमाल करती है। इस प्रोसेस में मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही 5G टेक्नोलॉजी को लागू किया जाता है। इस तरीके से शहरी क्षेत्रों में 5G को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एयरटेल अपने 4G इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार कर रही है। इसने अगले तीन वर्षों में लगभग तीन लाख नए बेस स्टेशंस बनाने की तैयारी की है। 

रिलायंस जियो कई कैटेगरीज में एयरटेल से पीछे है। हालांकि, इस कंपनी ने 66.5 प्रतिशत के स्कोर के साथ Consistent Quality अवॉर्ड को बरकरार रखा है। एयरटेल जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से एयरटेल की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी इस सेगमेंट में DishTV जैसे ऑपरेटर्स से कॉम्पिटिशन का सामना कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »