Airtel 93 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 1 जीबी 4जी डेटा

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में 93 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक उतारा है। एयरटेल का नया 93 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा के साथ आता है।

Airtel 93 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 1 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • नया 93 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा के साथ आता है
  • वैधता 10 दिनों की है और इस्तेमाल के लिए कुल 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा
  • रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में लॉन्च हुआ नया पैक
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में 93 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक उतारा है। एयरटेल का नया 93 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा के साथ आता है। ग्राहक रोमिंग में भी मुफ्त कॉल की सुविधा पाएंगे और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होगा। बता दें कि इस पैक की वैधता 10 दिनों की है और इस दौरान इस्तेमाल के लिए कुल 1 जीबी 3जी/4जी डेटा भी मिलेगा।

दूसरी तरफ, रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले पैक की बात करें तो यह भी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। 14 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में कुल 140 एसएमएस मुफ्त है और इस्तेमाल करने के लिए 2.1 4जी डेटा मिलेगा, 0.15 जीबी की दैनिक सीमा के साथ। वैसे, 4जी स्पीड की सीमा पूरी हो जाने बाद जियो यूज़र 64 केबीपीएस की स्पीड में अनलिमिटेड डेटा पाएंगे।
 
airtel

एयरटेल ने हाल ही में 199 रुपये में एक नया प्रीपेड पैक पेश किया था। एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को इस पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉल, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल एसएमएस और हर दिन 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। 199 रुपये वाले इस पैक की वैधता 28 दिन है। यह पैक रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले पैक के जवाब में है जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों तक 1.2 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से इंटरनेट मिलता है।

दूसरी तरफ, एयरटेल ने चुपचाप अपने 349 रुपये और 549 रुपये वाले रीचार्ज पैक में डेटा लिमिट बढ़ा दी है। अब, 349 रुपये वाले एयरटेल के प्लान में 2 जीबी डेटा हर रोज मिलने के साथ कुल 56  जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूज़र को इस पैक में रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिलेगी। इसी तरह, 549 रुपये वाले एयरटेल के प्लान में अभी तक 2.5 जीबी डेटा हर रोज मिलता था, लेकिन अब ग्राहकों को 3 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा। इसके साथ ही, यूज़र को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, 100 एसएमएस और रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिलेगी। 28 दिन की वैधता के साथ, इस पैक में एयरटेल ग्राहकों को कुल 84 जीबी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Bharti Airtel, India, Mobile Data, Prepaid, Prepaid Packs, Telecom

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »