Airtel का नया ऑफर, 199 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और 28 जीबी डेटा

रिलायंस जियो और वोडाफोन जैसे प्रतिद्वंदियो के लिए, एयरटेल ने 199 रुपये वाला नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। ज़्यादा डेटा की जरूरत वाले प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए पैक को लॉन्च किया गया है। 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन है। इससे पहले वोडाफोन ने भी 199 रुपये की कीमत में ऐसी ही सुविधा वाला पैक लॉन्च किया था।

Airtel का नया ऑफर, 199 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और 28 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • 199 रुपये वाला पैक चुनिंदा ग्राहकों के लिए है
  • पैक को एयरटेल की साइट पर लिस्ट किया गया है
  • एयरटेल ने 157 रुपये व 49 रुपये वाले पैक भी लॉन्च किया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो और वोडाफोन जैसे प्रतिद्वंदियो के लिए, एयरटेल ने 199 रुपये वाला नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। ज़्यादा डेटा की जरूरत वाले प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए पैक को लॉन्च किया गया है। 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन है। इससे पहले वोडाफोन ने भी 199 रुपये की कीमत में ऐसी ही सुविधा वाला पैक लॉन्च किया था।

नए पैक के तहत, एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉल, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल एसएमएस और 1 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। 199 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन है। एयरटेल के मौज़ूदा और नए प्रीपेड ग्राहक इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि 199 रुपये वाला रीचार्ज पैक सिर्फ चुनिंदा सर्किल के लिए ही उपलब्ध है। इनमें चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और कर्नाटक शामिल हैं। इसके अलावा अभी चुनिंदा सर्किल के इन सभी सब्सक्राइबर के लिए माय एयरटेल ऐप के जरिए यह रीचार्ज उपलब्ध भी नहीं है। हालांकि, एयरटेल की साइट पर जाकर पैक को सीधे एक्टिवेट किया जा सकता है जहां ऑनलाइन रीचार्ज विकल्प में सभी फायदे लिस्ट किए जा चुके हैं।

इससे पहले इसी हफ्ते, वोडाफोन ने 199 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया था। इस पैक में 28 दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है।  इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को 1 जीबी 4जी/3जी डेटा भी 28 दिन के लिए मिलता है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन है। वोडाफोन का यह पैक सिर्फ दिल्ली-एनसीआर सर्किल के यूज़र के लिए ही है।

नए अनलिमिटेड पैक के अलावा, ख़बर है कि एयरटेल ने 157 रुपये वाला रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस पैक में 27 दिनों के लिए 3 जीबी 3जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। इस पैक को अभी एयरटेल की साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। हालांकि, टेलीकॉम टॉक ने माय एयरटेल ऐप पर इस पैक के मौज़ूद होने की जानकारी दी। एयरटेल 49 रुपये की कीमत में 1 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। 49 रुपये वाला पैक माय एयरटेल ऐप पर भी उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, India, Reliance Jio, Telecom, unlimited calls, Vodafone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »