• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने पोर्ट ब्लेयर में शुरू की 5G सर्विस, 500 से अधिक शहरों में पहुंचा 5G नेटवर्क  

Airtel ने पोर्ट ब्लेयर में शुरू की 5G सर्विस, 500 से अधिक शहरों में पहुंचा 5G नेटवर्क  

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5G नेटवर्क शुरू करने वाली एयरटेल पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है

Airtel ने पोर्ट ब्लेयर में शुरू की 5G सर्विस, 500 से अधिक शहरों में पहुंचा 5G नेटवर्क  

टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं

ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने अनलिमिटेड डेटा ऑफर शुरू किया था
  • इसके लिए यूजर्स के पास 5G एनेबल्ड स्मार्टफोन होना चाहिए
  • एयरटेल ने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान रिचार्ज बढ़ाया है
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने पोर्ट ब्लेयर में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5G नेटवर्क शुरू करने वाली यह पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। पिछले सप्ताह एयरटेल ने इस हाई-स्पीड नेटवर्क का दायरा बढ़ाकर 500 शहरों तक किया था। 

कंपनी ने कहा, "अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हमारे कस्टमर्स के लिए कनेक्टिविटी डिजिटल विभाजन को कम करने और समुदायों को जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुसार है। एयरटेल ने  5G Plus सर्विस को पोर्ट ब्लेयर में शुरू किया है। पोर्ट ब्लेयर में हमारे कस्टमर्स अल्ट्रा फास्ट नेटवर्क का एक्सपीरिएंस करने के साथ ही 4G की स्पीड से 20-30 गुना तेज स्पीड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पूरे केंद्र शासित प्रदेश में कंपनी यह नेटवर्क पहुंचाने जा रही है। इससे कस्टमर्स को हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और इंस्टेंट डाउनलोडिंग की सुविधा मिलेगी।" 

हाल ही में कंपनी ने अनलिमिटेड डेटा ऑफर शुरू किया था। इसमें सभी पोस्टपेड यूजर्स और 239 रुपये और इससे अधिक के प्रीपेड यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स के पास 5G एनेबल्ड स्मार्टफोन होने के साथ ही उनके एरिया में 5G नेटवर्क मौजूद होना चाहिए। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। हाल ही में भारती एयरटेल के चेयरमैन, Sunil Bharti Mittal ने कहा था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 

 टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों भारती एयरटेल और Reliance Jio ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। ये दोनों कंपनियां तेजी से अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि अगला फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। रिलायंस जियो को स्पेक्ट्रम के लिए 87,946 करोड़ रुपये का 20 वर्ष की अवधि में भुगतान करना है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Smartphone, Network, 5G, Market, Reliance Jio, Service, Video, Investment, Data
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »