Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर हुआ जारी

टीजर से कंफर्म हुआ है कि Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर हुआ जारी

Photo Credit: Redmi

Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Pad 2 Pro में 12,000mAh बैटरी दी गई है।
  • Redmi Pad 2 Pro में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Xiaomi जल्द ही भारत में एक नया टैबलेट लेकर आने वाला है। हाल ही में नए टीजर से कंफर्म हुआ है कि Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी धीरे-धीरे अन्य टीजर में इस आगामी टैबलेट के बारे में अन्य फीचर्स का खुलासा करेगी। X पर कंपनी ने आगामी टैबलेट की एक वीडियो भी जारी की है। यहां हम आपको Redmi Pad 2 Pro 5G के अनुमानित फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर लॉन्च आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द देगा दस्तक

Xiaomi ने आधिकारिक साइट पर एक नया टीजर पोस्टर जारी किया है जिसमें एक नया टैबलेट मॉडल नजर आया है। फोटो में टैबलेट के ठीक ऊपर Pro लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें नीचे Redmi XXX 2 XXX लिखा हुआ है। इससे यह साफ होता है कि Redmi Pad 2 Pro है, जिसे सितंबर 2025 में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था।

Xiaomi ने इस टीजर में टैबलेट की लॉन्च तारीख से लेकर फीचर्स या कीमत जैसी किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया है। यह टैबलेट लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता होगा। इस माइक्रोसाइट लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि आने वाले दिनों में नए टीजर जारी किए जाएंगे, जिनमें इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा पता चलेगा।

Redmi Pad 2 Pro Specifications

ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुए Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.5K रेजॉल्यूशन, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 12,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pad 2 Pro के रियर में  f/2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी 2.0 पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो Pad 2 Pro की लंबाई 279.80 मिमी, चौड़ाई 181.65 मिमी, मोटाई  7.5 मिमी और वजन 610 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »