कोई नया Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
अगर आपका बजट 40 हजार रुपये के करीब है और कोई नया Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त विजय सेल्स पर Google Pixel 9a पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले इस फोन पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ शामिल है। आइए Google Pixel 9a पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 9a का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि मार्च, 2025 में 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Pixel 9a में चौथी पीढ़ी का Tensor G4 चिपसेट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, NavIC और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन के मामले में Pixel 9a की लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.3 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 185.9 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत