• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फेसबुक पर ज्यादा लिंक शेयर करने के लिए देने होंगे पैसे, फ्री में सिर्फ इतना ही मिलेगा

फेसबुक पर ज्यादा लिंक शेयर करने के लिए देने होंगे पैसे, फ्री में सिर्फ इतना ही मिलेगा

Meta कथित तौर पर Facebook पर कुछ नया परीक्षण कर रहा है।

फेसबुक पर ज्यादा लिंक शेयर करने के लिए देने होंगे पैसे, फ्री में सिर्फ इतना ही मिलेगा

Photo Credit: Unsplash/Eyestetix Studio

Facebook

ख़ास बातें
  • Meta कथित तौर पर Facebook पर कुछ नया परीक्षण कर रहा है।
  • फेसबुक पोस्ट में लिंक शेयर करने पर यूजर्स से चार्ज लेने की बात चल रही है।
  • फेसबुक पोस्ट में सिर्फ सीमित संख्या में लिंक शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन

Meta कथित तौर पर Facebook पर कुछ नया परीक्षण कर रहा है। कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए यूजर्स द्वारा शेयर किए जाने वाले लिंक की संख्या पर सीमा लगाने जा रही है। फेसबुक पोस्ट में लिंक शेयर करने पर यूजर्स से चार्ज लेने की बात चल रही है। वहीं ब्रिटेन और अमेरिका के कुछ यूजर्स को नोटिफिकेशन मिली है कि वे बिना सब्सक्रिप्शन के फेसबुक पोस्ट में सिर्फ सीमित संख्या में लिंक शेयर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Meta इसे एक परीक्षण बता रहा है, जिसके जरिए यह समझना है कि क्या लिंक के साथ ज्यादा संख्या में पोस्ट पब्लिश करने की क्षमता ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करती है। वहीं सोशल मीडिया एक्सपर्ट मैट नवरा ने कहा कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म से ज्यादा इनकम पैदा करना चाहती है, जिसके लिए यह प्रयास हो रहा है। फेसबुक पोस्ट में लिंक शेयर करने के लिए पेमेंट की की टेस्टिंग की जा रही है। मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन के बिना लिंक शेयर करने पर पाबंदी लागू होगी। कुछ यूजर्स को अब दो लिंक तक ही सीमित रहना होगा। वहीं 9.99 पाउंड प्रति माह या उससे अधिक भुगतान करने पर सीमा में विस्तार होगा। Meta के इस नए कदम से क्रिएटर और छोटे बिजनेस को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। Meta वेरिफाइड फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को ब्लू टिक प्रदान करता है, जिसमें बेहतर अकाउंट सपोर्ट और प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

थेड्स पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, Facebook ने टेकक्रंच को बताया कि उसका लिंक की सीमा तय करने वाला परीक्षण, सिर्फ प्रोफेशनल मोड या पेज के चुनिंदा यूजर्स तक ही सीमित था। कई क्रिएटर्स और बिजनेस इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट प्रमोट करने और यूजर्स के बीच उसकी लोकप्रियता का आकलन करने के लिए इन फीचर्स का उपयोग करते हैं। नवरा ने कहा कि क्रिएटर्स के लिए यह एक कड़वा सच है कि फेसबुक अब भरोसेमंद ट्रैफिक सोर्स नहीं रहा है। Meta उन लोगों से इसे दूर कर रहा है जो इसका उपयोग ट्रैफिक सोर्स के तौर पर करना चाहते हैं। मेटा हमेशा सबसे पहले मेटा के लिए ही ऑप्टिमाइज करेगा। इस तरह की टेस्टिंग से यह साफ होता है कि किसी एक प्लेटफॉर्म के भरोसे निर्भर होकर बिजनेस करना कितना ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »