Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G67 Power 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है।
Photo Credit: Realme/Motorola/iQOO
Realme Narzo 90 5G vs Moto G67 Power 5G vs iQOO Z10R 5G
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G67 Power 5G और iQOO Z10R 5G से हो रही है। Realme Narzo 90 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलता है। आइए Realme Narzo 90 5G, Moto G67 Power 5G और iQOO Z10R 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले
Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2372 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 397 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। वहीं Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 391ppi पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme Narzo 90 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX के साथ आता है। जबकि iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 से लैस है।
प्रोसेसर
Realme Narzo 90 5G में ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दिया गया है। जबकि Moto G67 Power 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर है।
कैमरा सेटअप
Realme Narzo 90 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मेनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। Narzo 90 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा दिया गया है। G67 Power 5G में सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। Z10R 5G में सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Realme Narzo 90 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Moto G67 Power 5G में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou शामिल है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत