Samsung Galaxy Tab S6 Lite लॉन्च, 7,040 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung का यह नया टैबलेट Galaxy Tab S6 का ही 'लाइट' वर्ज़न है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite की बैटरी 7,040 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite लॉन्च, 7,040 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung Galaxy Tab S6 Lite में एक मात्र रियर कैमरा है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite इंडोनेशिया में हुआ है लॉन्च
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं
  • सैमसंग के इस टैबलेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S6 Lite, सैमसंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का लेटेस्ट टैबलेट है। कंपनी ने इस टैबलेट को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी टैब एस6 लाइट तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज मॉडल में आता है। इसके साथ एक एस पेन भी आया है। इसके अलावा इस टैब में सिंगल रियर कैमरा और 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है। नाम से ही साफ है कि यह नया टैबलेट Galaxy Tab S6 का लाइट वर्ज़न है, जो कि 10.5 इंच डिस्प्ले के साथ आया था।

Samsung ने फिलहाल अपने Samsung Galaxy Tab S6 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सैमसंग इंडोनेशिया की लिस्टिंग से यह ज़रूर साफ है कि टैबलेट 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इस डिवाइस को अंगोरा ब्लू, शिफॉन पिंक और ऑक्सफॉर्ड ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा कंपनी ने इस टैबलेट की रिलीज़ तारीख की जानकारी नहीं दी है। यह भी साफ नहीं है कि गैलेक्सी टैब एस6 लाइट को भारतीय बाजार में लाया जाएगा या नहीं। हालांकि, अगर यह टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होता है तो इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S6 के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए थे।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था, इसकी शुरुआती कीमत 44,800 रुपये थी।
 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 10.4 इंच के WUXGA (1,200x2,000 पिक्सल्स) टीएफटी डिस्प्ले के साथ अज्ञात ऑक्टा-कोर चिपसेट और 4 जीबी रैम दिया गया है। यह नया लाइट टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करता है।

इसके फ्रंट पैनल पर गैलेक्सी टैब एस6 की तरह ही पतले बेज़ल हैं और होल-पंच डिज़ाइन है, जहां 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पिछले हिस्से पर एक मात्र कैमरा है। यह सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

इसके अलावा 'लाइट' वर्ज़न में आपको 64 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। आपको 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 और जीपीएस सपोर्ट मौजूद है।

इस टैबलेट की बैटरी 7,040 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। 244.5x154.3x7.0 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ इस टैबलेट का भार 467 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bundled S Pen stylus
  • Good battery life
  • Clean software
  • कमियां
  • Charges slowly
  • Weak processor
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »