Samsung Galaxy Tab S6 हुआ लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Samsung Galaxy Tab S6 को लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 में 10.5 इंच का WQXGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले और जान फूंकने के लिए 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Tab S6 हुआ लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Samsung Galaxy Tab S6 हुआ लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S6 में है 256 जीबी तक स्टोरेज
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 में 8 जीबी तक रैम है
  • टैबलेट में हुआ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S6 को लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 में 10.5 इंच का WQXGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और जान फूंकने के लिए 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह बेहतर एस पेन से लैस है और इसमें बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव के लिए चार स्पीकर दिए गए हैं। बॉक्स के आकार वाले इस टैबलेट में घुमावदार किनारें हैं और डिस्प्ले के चारों ओर बॉर्डर है। टैबलेट के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
 

Samsung Galaxy Tab S6 की कीमत

यूएस में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर (लगभग 44,800 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 729 डॉलर (लगभग 50,300 रुपये) है। यूएस मार्केट में टैबलेट की बिक्री 6 सितंबर से शुरू होगी। इसका एलटीई वेरिएंट भी हैं जिसे बाद में लॉन्च किया जाएगा।

टैबलेट के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- माउंटेन ग्रे, क्लाउड ब्लू और रोज़ ब्लश। चुनिंदा मार्केट में मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की अगर बात करें तो 3 महीने का Spotify Premium और चार महीने का YouTube Premium सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Tab S6 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 में 10.5 इंच का WQXGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और इसमें 64 बिट वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज है। लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर इसमें किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं- एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

टैबलेट में जान फूंकने के लिए 7,040 एमएएच की बड़ी दी गई है। एस पेन में 0.35 एमएएच  की बैचरी है जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, ऐसा कहा जा रहा है कि केवल 10 मिनट चार्ज होने पर यह 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 की लंबाई-चौड़ाई 244.5x159.5x5.7 मिलीमीटर और वज़न 420 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »