Samsung Galaxy Tab S6 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy Tab S6 की शुरुआती कीमत भारतीय वेबसाइट पर 59,900 रुपये के साथ लिस्ट है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट की कीमत इससे कम हो सकती है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy Tab S6 Lite में है 7,040 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S6 का कमजोर वेरिएंट है होगा यह टैबलेट
  • भारत में एस पेन सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट
  • वज़न में भी हल्का होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S6 Lite जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Samsung ने आधिकारिक तौर पर नए टैबलेट को भारत मे लॉन्च करने की जानकारी दी है। बता दें, यह टैबलेट अप्रैल में इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, और अब जल्द ही यह भारत में भी दस्तक देने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 एस पैन सपोर्ट, सिंगल रियर कैमरे  और 7040 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट मार्केट में Samsung Galaxy Tab S6 मॉडल के साथ मार्केट में उपलब्ध रहेगा।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite के आगमन की जानकारी Samsung ने ट्विटर के माध्यम से दी। ट्वीट में कंपनी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टैब के कुछ हिस्से दिखाई दिए हैं। इस वीडियो से पुष्टि की गई है कि भारत में लॉन्च होने वाला यह टैब कोई और नहीं बल्कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट ही है। यह सैमसंग टैबलेट भारत में कब लॉन्च होगा? इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग ने केवल 'Coming Soon' का ही उल्लेख किया है। सैमसंग ने बताया कि यह टैबलेट वज़न में बहुत हल्का है। टीज़र में एस पेन सपोर्ट की भी पुष्टि की गई है।

Samsung Galaxy Tab S6 की शुरुआती कीमत भारतीय वेबसाइट पर 59,900 रुपये के साथ लिस्ट है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट की कीमत इससे कम हो सकती है।
 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट में 10.4 इंच के WUXGA (1,200x2,000 पिक्सल्स) टीएफटी डिस्प्ले के साथ अज्ञात ऑक्टा-कोर चिपसेट और 4 जीबी रैम दिया गया है। यह नया लाइट टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करता है।

इसके फ्रंट पैनल पर गैलेक्सी टैब एस6 की तरह ही पतले बेज़ल हैं और होल-पंच डिज़ाइन है, जहां 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पिछले हिस्से पर एक मात्र कैमरा है। यह सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

इसके अलावा 'लाइट' वर्ज़न में आपको 64 जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। आपको 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 और जीपीएस सपोर्ट मौजूद है।

इस टैबलेट की बैटरी 7,040 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। 244.5x154.3x7.0 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ इस टैबलेट का भार 467 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bundled S Pen stylus
  • Good battery life
  • Clean software
  • कमियां
  • Charges slowly
  • Weak processor
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  2. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  3. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  4. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  6. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  7. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  10. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »