MWC 2019: Alcatel 3T 10 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Mobile World Congress 2019: Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L और Alcatel 1S स्मार्टफोन के साथ Alcatel 3T 10 टैबलेट को भी लॉन्च किया गया है।

MWC 2019: Alcatel 3T 10 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

MWC 2019: Alcatel 3T 10 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Alcatel 3T 10 टैबलेट के साथ तीन नए फोन भी हुए लॉन्च
  • इस साल के अंत तक उपलब्ध होगा Alcatel 3T 10 टैबलेट
  • Alcatel 3T 10 टैबलेट की शुरुआती कीमत है 179 यूरो
विज्ञापन
अल्काटेल ने Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L, और Alcatel 1S स्मार्टफोन के साथ बार्सिलोना में Mobile World Congress 2019 के दौरान Alcatel 3T 10 टैबलेट को भी लॉन्च कर दिया गया है। अल्काटेल 3टी 10 टैबलेट की खासियत की बात करें तो यह ऑप्शनल ऑडियो स्टेशन के साथ आता है। ऑडियो स्टेशन एक स्पीकर है जो टैबलेट के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Alcatel 3T 10 टैबलेट एंड्रॉयड पाई (Android Pie) और क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। आइए अब आपको Alcatel 3T 10 टैबलेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी देते हैं।
 

Alcatel 3T 10 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने बताया कि अल्काटेल 3टी 10 टैबलेट इस साल के अंत तक उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 179 यूरो (लगभग 14,400 रुपये) है। ऑडियो स्टेशन के साथ इसकी कीमत 229 यूरो (लगभग 18,400 रुपये) है। MWC 2019 के दौरान कंपनी ने ना केवल Alcatel 3T 10 टैबलेट बल्कि तीन नए स्मार्टफोन Alcatel 1S, Alcatel 3 (2019) और Alcatel 3L को भी लॉन्च किया था।
 

Alcatel 3T 10 के स्पेसिफिकेशन

सिंगल-सिम (नैनो) अल्काटेल 3टी 10 टैबलेट एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें 10 इंच का एचडी+ (1280x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8765बी प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Alcatel 3T 10 टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो 2पी लेंस के साथ आता है, इसका अपर्चर एफ/2.8 है। एक्सेलेरोमीटर सेंसर इस टैबलेट का हिस्सा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Alcatel 3T 10 टैबलेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस सपोर्ट शामिल है।

Alcatel 3T 10 टैबलेट की लंबाई-चौड़ाई 260x156.6x8.95 मिलीमीटर और इसका वजन 440 ग्राम है। टैबलेट में जान फूंकने के लिए  4,080 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 4.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 670 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।

अब बात ऑडियो स्टेशन की, यह 2,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जो 7 घंटे का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 185x67 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ वर्जन 4.2, 3.5 मिलीमीटर ऑक्स जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8765बी
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4080 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »