• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Legion Tab (2025) को 16GB रैम, 6550mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Legion Tab (2025) को 16GB रैम, 6550mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Legion Tab (2025) में 165Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 98% DCI P3 कलर गैमट, DC डिमिंग, 500nits तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट के साथ 8.8-इंच LCD स्क्रीन मिलती है।

Legion Tab (2025) को 16GB रैम, 6550mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Lenovo

ख़ास बातें
  • टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में 499.99 अमेरिकी डॉलर में पेश किया जाएगा
  • टैबलेट 165Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है
  • इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6,550mAh बैटरी मिलती है
विज्ञापन
Lenovo ने अपना लेटेस्ट Legion Tab (2025) पेश किया है, जिसे कंपनी CES 2025 इवेंट में दिखाने वाली है। इस गेमिंग टैबलेट के साथ एक अधिक किफायती Legion Go टैबलेट भी पेश किया गया है। Legion Tab (2025) को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। टैबलेट 98% DCI P3 कलर गैमट, DC डिमिंग, 500nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल और HDR10 सपोर्ट करने वाले LCD डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए पैनल 165Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 6,550mAh बैटरी शामिल है।

Lenovo Legion Tab (2025) को ग्लोबल मार्केट में 499.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 43,000 रुपये) में पेश किया जाएगा। इसे सिंगल कलर वेरिएंट में लाया जा रहा है, जिसका नाम एक्लिप्स ब्लैक है। इसकी बिक्री इसी महीने के अंत में शुरू होगी, हालांकि इसे कितने मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा, इसकी जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Lenovo Legion Tab (2025) को गेमिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। टैबलेट Android 14-बेस्ड ZUI 6.1 स्किन पर चलता है। इसमें 165Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 98% DCI P3 कलर गैमट, DC डिमिंग, 500nits तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट के साथ 8.8-इंच LCD स्क्रीन मिलती है। टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करता है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

नए 2025 Legion Tab में एक बड़ी 6,550mAh बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ 13MP का कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का शूटर है। इसमें Wi-Fi 7 के साथ ब्लूटूथ 5.4 वर्जन मिलता है। टैबलेट की मोटाई 7.79mm है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के छिपे हुए क्रिप्टो नेटवर्क्स को निशाना बना रहा अमेरिका
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
  3. Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. मौत के बाद क्या होता है? वैज्ञानिकों ने दे दिया जवाब
  5. iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
  6. पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
  7. Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ
  8. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
  9. 15 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP ट्रिपल कैमरा वाला स्मार्टफोन!
  10. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »