10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ

Honor ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट Honor MagicPad 3 Pro 12.3 लॉन्च कर दिया है।

10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ

Photo Credit: Honor

Honor MagicPad 3 Pro 12.3 में 12.3 इंच की 3K OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor MagicPad 3 Pro 12.3 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor MagicPad 3 Pro 12.3 में 10,100mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor MagicPad 3 Pro 12.3 में 12.3 इंच की 3K OLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Honor ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट Honor MagicPad 3 Pro 12.3 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.3 इंच की 3K OLED डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से लैस है। यह टैबलेट 10,100mAh की बैटरी के साथ आता है। MagicPad 3 Pro 12.3 में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor MagicPad 3 Pro 12.3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Price

Honor MagicPad 3 Pro 12.3 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 66,100 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 69,000 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 75,900 रुपये) और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 82,800 रुपये) है। यह टैबलेट मूनलाइट व्हाइट और स्टाररी स्काई ग्रे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। यह टैबलेट फिलहाल Honor Mall, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और एक्सपीरियंस स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी।

Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Specifications

Honor MagicPad 3 Pro 12.3 में 12.3 इंच की 3K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3000x1920 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है। इस टैबलेट में स्लिम प्रोफाइल वाला ऑल-मेटल यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 पर चलता है। इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बेहतर सिग्नल स्टेबिलिटी के लिए टैबलेट एडवांस्ड एंटीना आर्किटेक्चर का भी सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो MagicPad 3 Pro 12.3 के रियर में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट स्मार्ट टच कीबोर्ड और मैजिक पेंसिल 3 स्टाइलस जैसे एक्सेसरीज का भी सपोर्ट करता है। MagicPad 3 Pro 12.3 में 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, वाई-फाई 6, ड्यूल बैंड सपोर्ट और ब्लूटूथ 6.0 शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 273.4 मिमी, चौड़ाई 178.8 मिमी, मोटाई 4.8 मिमी और वजन लगभग 450 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »