पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस

Cuktech CP Modular Fan Plus एक ऐसा डिवाइस है जो कूलिंग के साथ-साथ चार्जिंग का काम भी करता है।

पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस

Photo Credit: Gizmochina

Cuktech CP Modular Fan Plus एक ऐसा डिवाइस है जो कूलिंग के साथ-साथ चार्जिंग का काम भी करता है।

ख़ास बातें
  • इसका फैन हाई स्पीड वाली थ्री-फेज ब्रशलैस मोटर पर रन करता है।
  • इसका फैन 9 ब्लेड टर्बाइन से लैस है।
  • पावरबैंक की कुल कैपिसिटी 10,000mAh की है।
विज्ञापन

Cuktech ने एक रोचक गैजेट पेश किया है जो एक पावरबैंक के साथ-साथ एक पोर्टेबल फैन भी है। यानी इसे गर्मी में हवा देने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कंपनी का नया Cuktech CP Modular Fan Plus है जो कि एक चार्जिंग डिवाइस होने के साथ साथ एक कूलिंग डिवाइस भी है। फैन की बात करें तो यह हाई स्पीड वाली थ्री-फेज ब्रशलैस मोटर पर रन करता है। यह 11m/s की स्पीड से हवा फेंक सकता है। इसमें टर्बो चार्ज्ड वॉर्टेक्स एयरफ्लो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह पंखा एक चार्जिंग बैंक की तरह काम करता है जिसमें 5000mAh की दो बैटरी लगी हैं। यानी यह 10,000mAh की कैपिसिटी का पावरबैंक भी है। इसमें 33W और 27W की चार्जिंग आउटपुट मिल जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Cuktech CP Modular Fan Plus

Cuktech CP Modular Fan Plus को कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 179 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Cuktech CP Modular Fan Plus Features

Cuktech CP Modular Fan Plus एक ऐसा डिवाइस है जो कूलिंग के साथ-साथ चार्जिंग का काम भी करता है। इसका फैन हाई स्पीड वाली थ्री-फेज ब्रशलैस मोटर पर रन करता है। यह 11m/s की स्पीड से हवा फेंक सकता है। इसमें टर्बो चार्ज्ड वॉर्टेक्स एयरफ्लो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फैन में कंपनी ने तीन एडजस्टेबल स्पीड लेवल दिए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह हवा के फ्लो को 40 प्रतिशत तक बढ़़ा देता है। नई मोटर में बड़ा व्यास है। इसकी मदद से यह एयरफ्लो को बढ़ाती है और पावर की खपत कम करती है। दावा है कि नई मोटर 75% तक कम एनर्जी की खपत करती है। फैन में कूलिंग के लिए बूस्ट मोड भी दिया गया है। 

इसका फैन 9 ब्लेड टर्बाइन से लैस है। यह 65,516 mm² एरिया को कवर करता है। इसमें शोर भी कम होता है जो कि निम्नतम सेटिंग्स पर 50dB बताया गया है। अधिकतम सेटिंग्स पर 66dB का शोर यह करता है। 

पावरबैंक की बात करें तो इसमें 5,000mAh की दो बैटरी लगी हैं जो कि बिल्ट-इन बैटरी हैं। इनमें कुल कैपिसिटी 10,000mAh की है। कंपनी के अनुसार यह फैन को 37 घंटे तक चला सकता है। हाई सेटिंग्स पर 4 घंटे का बैटरी बैकअप मिल जाता है। पावरबैंक में दो तरह के आउटपुट मिल जाते हैं। एक 33W और दूसरा 27W का आउटपुट इसमें दिया गया है। यह फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल जैसे PD, PPS, और MiPPS को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »