Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये का है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को शुरुआती ऑफर के तौर पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है
इस टैबलेट में चार JBL स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं
बड़ी़ डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Lenovo ने भारत में नया टैबलेट लॉन्च किया है। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस टैबलेट की 10,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें चार JBL स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस टैबलेट को पेश किया गया था। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 का प्राइस
इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये का है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को शुरुआती ऑफर के तौर पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की बिक्री 1 मई से कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस टैबलेट को Cloud Grey, Luna Grey और Jelly Mint कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशंस
इस टैबलेट में 13 इंच 3.5K (2,190 x 3,540 पिक्सल्स) LCD पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेटस 319 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 और Adreno 825 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे कुछ फीचर्स भी हैं। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और हॉल सेंसर दिए गए हैं। यह टैबलेट Lenovo 2-इन-1 कीबोर्ड पैक और टचपैड को सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ चार JBL स्पीकर्स हैं। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की 10,200 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 191.91 x 296.48 x 6.20 mm और भार लगभग 598 ग्राम का है। कंपनी ने इस टैबलेट के लिए दो OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!