Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ

ग्रेट समर सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट मिलने वाली है।

Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

सेल के दौरान कंपनी प्राइम मेंबर्स को 3% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट देने वाली है।

ख़ास बातें
  • सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट
  • प्राइम मेंबर्स को 3% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट
  • क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर खास डिस्काउंट
विज्ञापन

Amazon Great Summer Sale 2026 की शुरुआत 8 मई से होने जा रही है जिसमें अब बहुत समय नहीं बचा है। सेल को लेकर कंपनी ने कई बड़े खुलासे कर दिए हैं। यह सेल Samsung Galaxy पावर्ड है यानी सेल में Samsung Galaxy प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल सकती है। साथ ही विभिन्न प्रकार के गैलेक्सी प्रोडक्ट्स इस सेल में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा सेल के दौरान इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर, EMI ऑफर समेत कई तरह के बचत ऑप्शंस का कंपनी ने खुलासा किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Amazon Great Summer Sale 2026 Offers and Deals

Amazon Great Summer Sale 2026 की घोषणा होते ही यूजर्स का उत्साह बढ़ गया है। कंपनी ने अपनी सेल की घोषणा के साथ ही कई ऑफर्स का खुलासा भी कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स भी सेल में शामिल हो सकते हैं। 

प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट

ग्रेट समर सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट मिलने वाली है। सेल के दौरान कंपनी प्राइम मेंबर्स को 3% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट देने वाली है। जिसके लिए 2 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स सेल में लिस्ट हो सकते हैं। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अगर ईजी ईएमआई पर पर्चेज करते हैं तो 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने यूजर्स के लिए नो कॉस्ट EMI की भी व्यवस्था की है। प्रतिदिन Rs 9 से इनकी कीमत शुरू हो रही है। यानी कम से कम किश्त में आप प्रोडक्ट को आप घर ले जा सकते हैं। 

इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के रूप में भारी बचत करने का भी मौका होगा। साथ ही कंपनी ने डिजिटल कूपन ऑफर भी दिया है जिसकी मदद से कई प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा बचत करने का मौका होगा। PromoCode Hunt नाम से अमेजन ने इंटरेक्टिव फीचर लॉन्च किया है जो यूजर्स एडिशनल डिस्काउंट उपलब्ध करवाएगा। जल्द ही कंपनी अन्य डील्स से भी पर्दा उठा सकती है। सेल के लिए प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »