130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत

फास्ट क्लीनिंग के लिए इसमें 59 मिनट का वाश और ड्राई मोड भी दिया गया है।

130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

Xiaomi ने नया डिशवाशर Mijia Smart Dishwasher Pro लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • एक बार में यह 130 बर्तनों को धो सकता है।
  • डिशवाशर में तीन लेयर वाला रैक सिस्टम दिया गया है।
  • डिशवाशर में 135 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया डिशवाशर Mijia Smart Dishwasher Pro लॉन्च किया है। डिशवाशर में तीन तरह का स्प्रे सिस्टम दिया गया है। यह पांच-स्टेज वॉर्टेक्स वाश करता है। शाओमी का कहना है कि डिशवाशर कोनों और संकरी जगहों पर भी बर्तनों को साफ कर सकता है। एक बार में यह 130 बर्तनों को धो सकता है। डिशवाशर में तीन लेयर वाला रैक सिस्टम दिया गया है। इसे खास चीनी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। डिशवाशर में 135 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है। फास्ट क्लीनिंग के लिए इसमें 59 मिनट का वाश और ड्राई मोड भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Smart Dishwasher Pro Price

Xiaomi Mijia Smart Dishwasher Pro कंपनी का नया डिशवाशर है जो चीन की मार्केट में लॉन्च (via) किया गया है। इसकी कीमत 6,999 युआन (लगभग 97,000 रुपये) है। इसे Xiaomi Youpin से खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Mijia Smart Dishwasher Pro Specifications

Mijia Smart Dishwasher Pro कंपनी का बिल्ट-इन 18-सेट डिशवाशर है। कंपनी का दावा है कि इसमें बर्तनों को धोने के लिए 18 तरह की सेटिंग्स की जा सकती हैं। साथ ही एक बार में यह 130 बर्तनों को धो सकता है। डिशवाशर में तीन लेयर वाला रैक सिस्टम दिया गया है। इसे खास चीनी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। 

डिशवाशर में तीन तरह का स्प्रे सिस्टम दिया गया है। यह पांच-स्टेज वॉर्टेक्स वाश करता है। शाओमी का कहना है कि डिशवाशर कोनों और संकरी जगहों पर भी बर्तनों को साफ कर सकता है। मशीन में BLDC डुअल फ्रिक्वेंसी मोटर लगी है। यह 52,000Pa का वाशिंग प्रेशर डिलीवर कर सकती है। इसके अंदर 450ml का डिटर्जेंट टैंक लगा है। इसे एक बार भरने पर यह तीन हफ्तों तक चल सकता है। 

इसमें एक खास फीचर इसका प्रोजेक्टेड फ्लोर डिस्प्ले है। यानी फर्श पर यह पूरा स्टेटस दिखाता है। मशीन में पैनल को चेक करने की जरूरत नहीं है। दूर से देखने पर भी स्टेटस पता लगाया जा सकता है। वाशिंग प्रोग्रेस को जमीन पर देखा जा सकता है। 

डिशवाशर में 135 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है। यानी बर्तनों से हर तरह की गंदगी को साफ करने के साथ साथ यह बैक्टिरिया आदि को भी मिटाता है। इसके अलावा इसमें एक ऑटोमेटिक डोर ओपनिंग फीचर है जिससे यह नमी को बाहर फेंक देता है और बर्तनों को जल्दी सूखने में मदद करता है। फास्ट क्लीनिंग के लिए इसमें 59 मिनट का वाश और ड्राई मोड भी दिया गया है। 

डिशवाशर में कई तरह के वाशिंग प्रोग्राम दिए गए हैं। हर तरह की क्लीनिंग जरूरतों को यह पूरा करता है। Mijia App की मदद से यह शाओमी ईकोसिस्टम से भी कनेक्ट हो सकता है। इसके डाइमेंशन 598 × 775 × 570mm हैं और वजन 45.5 किलोग्राम है। यह स्टैंडर्ड 220V पावर पर रन करता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »