कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro का डाइनेमिक आइलैंड 25 से 30% तक छोटा हो सकता है।
Photo Credit: X/@MajinBuofficia
iPhone 18 Pro का डिजाइन कथित तौर पर लीक हो गया है।
iPhone 18 सीरीज के लॉन्च पहले लीक्स की भरमार हो चुकी है। कंपनी इस सीरीज को सितंबर 2026 के आसपास पेश करेगी लेकिन सभी मॉडल्स को लेकर अभी से लीक्स आ चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट सीरीज के कथित iPhone 18 Pro को लेकर आ रहा है जिसके डिजाइन का लीक होने का दावा किया गया है। फोन में अबकी बार काफी छोटा डाइनेमिक आइलैंड देखने को मिल सकता है। इसके अलावा और क्या बदलाव हो सकते हैं, आइए जानते हैं डिटेल्स।
iPhone 18 Pro का डिजाइन कथित तौर पर लीक हो गया है। अर्ली एपल की मानें तो 18 प्रो आईफोन के डाइनेमिक आइलैंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन का प्रोटोटाइप ऑनलाइन लीक हुआ है जिसमें फ्रंट में काफी बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इससे पहले iPhone 18 Pro Max का डिजाइन भी लीक हुआ था। प्रो वेरिएंट में भी कुछ वैसा ही डाइनेमिक आइलैंड नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि डाइनेमिक आइलैंड 25 से 30% तक छोटा हो सकता है।
iphone 18 pro pic.twitter.com/3KCfyzCBeG
— Majin (@MajinBuofficia) May 2, 2026
सप्लाई चेन इनसाइट्स की मानें तो कंपनी डाइनेमिक आइलैंड का साइज काफी घटाने वाली है और जिसके लिए कंपनी Face ID इंफ्रारेड इल्यूमिनेटर को डिस्प्ले के नीचे प्लेस करने वाली है। वहीं, कैमरा और डॉट प्रोजेक्टर डाइनेमिक आइलैंड में ही रहेंगे जहां पर पिल शेप आईलैंड मौजूद होगा। कंपनी लेजर माइक्रो ड्रिलिंग का इस्तेमाल कर सकती है ताकि सेंसर की सटीकता डिस्प्ले के कारण दबे नहीं।
iPhone 20 के लिए यह सारी कवायद की जा रही है जिसे कंपनी 2027 में पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि यह कंपनी का सबसे खास iPhone मॉडल होगा जिसमें पूरा डिस्प्ले यूजर के लिए उपलब्ध होगा। iPhone 18 Pro का रियर डिजाइन पुराने iPhone 17 Pro जैसा ही बताया जा रहा है। अपग्रेड्स केवल फोन के भीतर देखने को मिलेंगे। यहां कैमरा के साथ बड़ा अपग्रेड अपेक्षित है। कहा जा रहा है अपकमिंग आईफोन में बेहतर डेप्थ ऑफ फील्ड आने की संभावना है।
iPhone 18 Pro में कंपनी का 2nm प्रोसेस पर बना चिपसेट A20 SoC दिया जा सकता है। इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन मॉडल्स सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। John Ternus कंपनी के नए सीईओ होने जा रहे हैं। इसलिए iPhone 18 सीरीज Tim Cook की तरफ से आखिरी सीरीज होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील