यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होकर आता है।
Photo Credit: Amazon
realme GT 2 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
realme GT 2 पर धांसू डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन कंपनी के पॉपुलर लो मिडरेंज स्मार्टफोन्स में से है। realme GT 2 को कंपनी ने 2022 में लॉन्च किया था। फोन का एमआरपी 39,999 रुपये है लेकिन इस वक्त इस फोन को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन को 38% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है और इसे एमआरपी से 15 हजार रुपये सस्ते में पाया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले धांसू ऑफर के बारे में विस्तार से।
realme GT 2 फोन को धांसू ऑफर के तहत बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। Flipkart पर इस फोन को 38% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी 39,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 24,999 रुपये में लिस्टेड है। जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी ने सीधा 15000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। इतना ही नहीं, अगर इस फोन को ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदता है तो 1250 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 23,749 रुपये रह जाती है।
realme GT 2 फोन में 6.62-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से पैक है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वाइड-एंगल और मैक्रो कैमरा फोन में दिए गए हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Realme GT 2 में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ V5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Realme ने इस फोन को 5,000mAh की बैटरी के साथ पैक किया है, जो 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन की बैटरी को 33 मिनट में जीरो से 100 फीसदी तक चार्ज कर देता है। फोन का वजन 199.8 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क