• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Redmi Pad 2 9.7 के रियर में f/2.0 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 1,080p/30 fps तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है

7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Xiaomi

इस टैबलेट में डुअल स्पीकर यूनिट है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 दिया गया है
  • Redmi Pad 2 9.7 में 7,600 mAh की बैटरी है
  • इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi ने अपना नया टैबलेट चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया है। Redmi Pad 2 9.7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Pad 2 9.7 में 7,600 mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट में डुअल स्पीकर यूनिट है। 

Redmi Pad 2 9.7 का प्राइस

इस टैबलेट के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का मलेशिया में प्राइस MYR 549 (लगभग 13,100 रुपये) और 4 GB + 128 GB का MYR 599 (लगभग 14,400 रुपये) का है। Redmi Pad 2 9.7 के इन दोनों वेरिएंट्स का 4G कनेक्टिविटी के साथ प्राइस क्रमशः MYR 649 (लगभग 15,600 रुपये) और MYR 699 (लगभग 16,800 रुपये) का है। इस टैबलेट को Silver और Graphite Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।      

Redmi Pad 2 9.7 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 9.7 इंच (2,048 x 1,280 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट, 250 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट और Adreno 610 GPU दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi Pad 2 9.7 के रियर में f/2.0 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 1,080p/30 fps तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर दिए गए हैं। Redmi Pad 2 9.7 की 7,600 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड का दावा है कि यह टैबलेट सिंगल चार्ज में 15 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 16 घंटे से अधिक की ऑनलाइन गेमिंग और 18 घंटे से अधिक का ऑडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें डुअल स्पीकर यूनिट दी गई है। इस टैबलेट का साइज 226.51 x 147.97 x 7.4 mm और भार लगभग 406 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »