हुवावे ने लॉन्च किए नए टैबलेट

हुवावे ने अपनी मीडियापैड सीरीज़ के दो नए मीडियापैड टी3 8 इंच और मीडियापैड एम3 लाइट 10 इंच क्रमशः अप्रैल और जून में लॉन्च किए थे। हालांकि, चीनी कंपनी ने लॉन्च के समय इन टैबलेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी थी।

हुवावे ने लॉन्च किए नए टैबलेट
विज्ञापन
हुवावे ने अपनी मीडियापैड सीरीज़ के दो नए मीडियापैड टी3 8 इंच और मीडियापैड एम3 लाइट 10 इंच क्रमशः अप्रैल और जून में लॉन्च किए थे। हालांकि, चीनी कंपनी ने लॉन्च के समय इन टैबलेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी थी। अब ये टैबलेट दो और वेरिएंट- मीडियापैड टी3 10 इंच और मीडियापैड एम3 लाइट 8 इंच के साथ अमेज़नडॉटकॉम पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। मीडियापैड टी3 8 इंच की कीमत 139 डॉलर (करीब 8,890 रुपये), 10 इंच वेरिएंट की कीमत 159 डॉलर (करीब 10,200 रुपये) जबकि मीडियापैड एम3 लाइट 10 इंच वेरिएंट की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,000 रुपये) और 8 इंच  डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 199 डॉलर (करीब 12,800 रुपये) है।

हुवावे मीडियापैड टी3 टैबलेट के दोनों डिस्प्ले वेरिएंट में एक जैसे स्पेसिफिकेशन ही हैं। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के साथ 4800 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों वेरिएंट का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल्स है जो 8 इंच वेरिएंट के लिए तो ठीक है लेकिन 10 इंच डिस्प्ले पर पिक्सल्स थोड़े बिख़रे हुए होंगे। दोनों टैबलेट मैटेलिक फिनिश के साथ आते हैं और इनमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इन टैबलेट में एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 स्किन दी गई है। टैबलेट में एक 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
huawei

मीडियापैड एम3 लाइट की बात करें तो, दोनों वेरिएंट में ज़्यादा बेहतर 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोससेर है। ये वेरिएंट 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलेंगे। इन वेरिएंट में भी एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 नूगा दिया गया है। लेकिन दोनों वेरिएंट की बैटरी क्षमता में फर्क है। मीडियापैड एम3 लाइट 8 इंच में 4800 एमएएच की बैटरी जबकि मीडियापैड एम3 लाइट 10 इंच में 6600 एमएएच की बैटरी है। दोनों वेरिएंट में डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल्स है। कैमरे की बात करें तो दोनों वेरिएंट में फ्रंट व रियर पर 8 मेगापिक्सल कैमरा है, लेकिन रियर कैमरा ऑटोफोकस क्षमता और फ्रंट में फिक्स्ड-फोकस कैमरा दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1280x800 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसAndroid
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6660 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »