• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Nokia T10 Kids Edition हुआ 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, बच्चों के लिए खास फीचर्स से है लैस

Nokia T10 Kids Edition हुआ 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, बच्चों के लिए खास फीचर्स से है लैस

Nokia T10 Kids Edition में 8 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 800 पिक्सल है।

Nokia T10 Kids Edition हुआ 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, बच्चों के लिए खास फीचर्स से है लैस

Photo Credit: Nokia

Nokia T10 Kids Edition में 8 इंच की HD LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nokia T10 Kids Edition में 8 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia T10 Kids Edition में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Nokia T10 Kids Edition टैबलेट में UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने Nokia T10 Kids Edition एंड्रॉयड टैबलेट को यूरोप और यूनाइटेड स्टेट्स में पेश कर दिया है। नया किड्स टैबलेट बीते साल सितंबर में पेश किए गए नोकिया टी10 टैबलेट का मोडिफाइड वर्जन है। नोकिया का नया टैबलेट एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। आइए नोकिया टी 10 किड्स एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nokia T10 Kids Edition की कीमत और उपलब्धता


Nokia T10 Kids Edition के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $149 (लगभग 12,259 रुपये) है। वहीं पॉलीकार्बोनेट केस की कीमत $39.99 (लगभग 3,290 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए Green & Cyan, Yellow & Cyan और Orange & Red कलर में उपलब्ध है।

Nokia T10 Kids Edition में 8 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 800 पिक्सल है। यह फोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ IPX2 प्रोटेक्शन से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Nokia के इस टैबलेट में UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। Nokia T10 किड्स एडिशन पर कलरफुल पॉलीकार्बोनेट पाउच का इस्तेमाल किया गया है जो गिरने के दौरान डिवाइस को सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं टैबलेट के जमीन पर गिरने की संभावना को कम करने के लिए पाउच में एक हैंडल भी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nokia T10 Kids Edition में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Nokia T10 Kids Edition एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। Nokia तीन साल के लिए मासिक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी। इस टैबलेट में बिल्ट इन गूगल किड्स स्पेस ऐप दिया गया है। Google Family Link ऐप भी अंदर पहले से इंस्टॉल है जो माता-पिता को अपने बच्चे के इस्तेमाल के दौरान कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.00 इंच
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »