HMD Fusion स्मार्टफोन में होगी 5000mAh बैटरी, Snapdragon 778G चिप! स्पेसिफिकेशंस लीक

फोन का रियर मेन कैमरा 108MP लेंस के साथ आ सकता है।

HMD Fusion स्मार्टफोन में होगी 5000mAh बैटरी, Snapdragon 778G चिप! स्पेसिफिकेशंस लीक

Photo Credit: X/HMD_MEME'S

HMD Fusion कंपनी का अपकमिंग मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसके स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।

ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • स्क्रीन एक 1080p IPS पैनल होगा।
विज्ञापन
HMD Global आने वाले दिनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें एक और नाम अब सामने आ रहा है जो कि HMD Fusion फोन का है। यह स्मार्टफोन एक बार फिर से चर्चा में है क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

HMD Fusion कंपनी का अपकमिंग मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसके स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। स्क्रीन एक 1080p IPS पैनल होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट मिल सकता है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। HMD Fusion फोन में कैमरा एक खास फीचर हो सकता है।

फोन का रियर मेन कैमरा 108MP लेंस के साथ आ सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस आ सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। डिवाइस में 4800mAh बैटरी मिल सकती है जिसके साथ में 30 वाट फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। 

इसके अलावा इस फोन में WiFi 6E की कनेक्टविटी मिल सकती है। साथ ही 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल सकता है। डिवाइस के डाइमेंशन की बात करें तो इसका आकार 164mm x 76mm x 8.6 mm का हो सकता है। फोन का वजन 200 ग्राम हो सकता है। हालांकि फोन को लेकर आया यह लीक इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं देता है। वहीं, प्राइसिंग से संबंधित भी कोई संकेत यहां नहीं दिया गया है। लेकिन जल्द ही कंपनी इससे पर्दा उठा सकती है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Fusion, HMD Fusion phone, HMD Fusion specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »