• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल्स लीक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल्स लीक, जानें सबकुछ

सैमसंग के अपकमिंग टैबलेट Tab S10+ और Tab S10 Ultra दो स्टोरेज कंफिग्रेशन- 256GB और 512GB में आ सकते हैं।

Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल्स लीक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Tab S9 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट्स में S Pen सपोर्ट बताया गया है।
  • इनमें Grey और Silver कलर का ही विकल्प देखने को मिल सकता है।
  • हाल ही में दोनों ही टैबलेट्स को FCC सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन
Samsung फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S10 अब लॉन्च के नजदीक लग रही है। सीरीज में इन दिनों चर्चा में छा रहे दो मॉडल्स Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को हाल ही में FCC सर्टीफिकेशन में देखा गया था। Galaxy Tab S10+ के सेल्युलर मॉडल और WiFi वर्जन के मॉडल नम्बर क्रमश: SM-X820 और SM-X820U बताए गए थे। अब इन दोनों ही मॉडल्स की प्राइसिंग भी लीक हो गई है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले दोनों ही मॉडल्स के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं। हाल ही में दोनों ही टैबलेट्स को FCC सर्टीफिकेशन में स्पॉट किया गया था। Galaxy Tab S10 Ultra मॉडल नम्बर SM-X920 के साथ नजर आया था। अब Svztechinfo की ओर से आई रिपोर्ट में इन दोनों ही टैबलेट्स की प्राइसिंग का खुलासा किया गया है। हालांकि यहां पर इनका स्विस प्राइस लीक किया गया है।  

सैमसंग के अपकमिंग टैबलेट Tab S10+ और Tab S10 Ultra दो स्टोरेज कंफिग्रेशन- 256GB और 512GB में आ सकते हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इनमें Grey और Silver का ही विकल्प देखने को मिल सकता है। लीक हुई स्विस प्राइसिंग को कन्वर्ट करें तो भारत में Galaxy Tab S10+ का Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 1,17,363 रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं Galaxy Tab S10+ 5G का प्राइस 1,31,307 रुपये से शुरू हो सकता है। 

Galaxy Tab S10 Ultra Wi-Fi मॉडल का प्राइस 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,39,271 रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, Galaxy Tab S10 Ultra 5G का 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 1,54,170 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। 

दोनों ही टैबलेट्स के स्पेसिफिकेशंस भी इन दिनों लीक हो रहे हैं। Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra टैबलेट्स में S Pen सपोर्ट बताया गया है। Galaxy Tab S10+ में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। टैबलेट सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, Galaxy Tab S10 Ultra में snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »