Samsung Galaxy Tab S10

Samsung Galaxy Tab S10 - ख़बरें

  • आपके Samsung डिवाइस को Android 16-बेस्ड One UI 8 कब मिलेगा? लीक हुई इस लिस्ट में देखें
    Samsung के Android 16 बेस्ड One UI 8 अपडेट को लेकर नया रोडमैप लीक हुआ है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, सबसे पहले Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra को 18 सितंबर से यह अपडेट मिलना शुरू होगा। Galaxy S24 और S23 सीरीज, Galaxy Z Fold और Flip मॉडल्स को अक्टूबर में अपग्रेड मिलेगा। A-सीरीज और M-सीरीज स्मार्टफोन, साथ ही Tab S10 और Tab S9 लाइनअप को भी अक्टूबर और नवंबर के अलग-अलग चरणों में अपडेट मिलने की संभावना है।
  • Samsung जल्द लॉन्च करेगी Galaxy Tab A11 LTE, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    इस टैबलेट को Galaxy Tab A11+ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, LTE और GPS के विकल्प हो सकते हैं। Galaxy Tab A11 LTE में 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में Samsung ने Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च किया था।।
  • Samsung ने लॉन्च किया 10.9 इंच डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट वाला Galaxy Tab S10 Lite, जानें कीमत
    Samsung ने Galaxy Tab S10 Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। टैबलेट में 10.9-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह Exynos 1380 प्रोसेसर पर रन करता है और Android 15 पर आधारित है, जिसमें 7 साल तक के अपडेट्स का वादा किया गया है। इसमें 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं, साथ ही 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट है। S Pen बॉक्स में शामिल है और बैकअप के लिए 8,000mAh बैटरी दी गई है। कीमत €399 (लगभग 40,900 रुपये) से शुरू होती है।
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab S10 Lite, जानें स्पेसिफिकेशंस
    सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Android पर चलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस टैबलेट को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में पेश किया गया है।
  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite आया गीकबेंच पर नजर, Exynos 1380 के साथ देगा दस्तक
    Samsung Galaxy Tab S10 Lite जल्द ही पेश होने वाला है। गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-X406B के साथ एक Samsung टैबलेट नजर आया है जो Galaxy Tab S सीरीज की स्कीम जैसा लग रहा है। यह करीब Galaxy Tab S10 Lite है, जिसमें Exynos 1380 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर में माली-जी68 जीपीयू के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज पर 4 परफॉरमेंस कोर और 2.0 गीगाहर्ट्ज पर 4 एफिशिएंसी कोर हैं।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE, S10 FE+ हुए लॉन्च, 12GB रैम, 90Hz डिस्प्ले के साथ यह है कीमत
    Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित टैबलेट Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जबकि Tab S10 FE+ में 13.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट्स में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है। रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगी 10,090mAh बैटरी, IP68 रेटिंग!
    Samsung Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ टैबलेट जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। मार्च अंत में इनके लॉन्च की उम्मीद की जा रही है। टैबलेट में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग आ सकती है। डिवाइस में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इनमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज फीचर होगा।कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिल सकती है।
  • Samsung की Tab S10 FE सीरीज के टैबलेट होंगे Tab S9 FE लाइनअप से महंगे! कीमत लीक
    एक रिपोर्ट के अनुसार, बेस वेरिएंट Galaxy Tab S10 FE के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत $499 (लगभग 43,300 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल का दाम $569 (लगभग 49,400 रुपये) रखा जा सकता है। यह कीमत इसके पिछले मॉडल Galaxy Tab S9 FE की तुलना में $50 अधिक है, जो $449 (लगभग 40,000 रुपये) में लॉन्च हुआ था। इसी तरह, Galaxy Tab S10 FE+ के 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः $649 (लगभग 56,300 रुपये) और $749 (लगभग 65,000 रुपये) हो सकती है।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+ आए BIS पर नजर, जल्द होंगे लॉन्च
    Samsung Galaxy Tab S10 FE और Samsung Galaxy Tab S10 FE+ को भारत में BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। Galaxy Tab S10 FE में 10.9 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका रेजॉल्यूशन 2304 × 1440 पिक्सल और 800 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,760mAh की बैटरी है। वहीं S10 FE+ में 13.1 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2880 × 1800 पिक्सल है।
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE लॉन्च से पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में दिखा, नए फीचर का खुलासा
    Samsung Galaxy Tab S10 FE को लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। यह टैबलेट इस पहले सैमसंग की वेबसाइट के अलावा कई और सर्टिफिकेशंस में देखा जा चुका है। अब इसे Bluetooth SIG में देखा गया है। डेटाबेस में इसके कई मॉडल नम्बर नजर आए हैं। इसमें Exynos 1580 चिपसेट मिल सकता है। टैबलेट में रियर में 12MP का कैमरा मिल सकता है।
  • Samsung जल्द ला रही Galaxy Tab Active 5 Pro, Galaxy Tab S10 FE जैसे धांसू टैबलेट, और फोन! लीक में खुलासा
    Samsung की ओर से जल्द ही कई प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। लीक हुए डिवाइसेज में Galaxy Tab Active5 Pro, Galaxy XCover 7 Pro, Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ आदि नाम शामिल हैं। Tab Active 5 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। Galaxy XCover 7 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • Samsung जल्द लाएगा बजट फ्लैगशिप Galaxy Tab S10 FE, रग्ड Tab Active 5 Pro टैबलेट, जानें सबकुछ
    Samsung नए गैलेक्सी टैबलेट मॉडल पर भी काम चल रहा है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab Active 5 Pro भी जल्द ही दस्तक दे सकते हैं। AndroidAuthority की ओर से जानकारी आई है, जिसने आगामी रग्ड टैबलेट और फैन एडिशन सीरीज के बजट फ्लैगशिप टैबलेट के बारे में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में Galaxy Tab Active 5 Pro, Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE Plus वेरिएंट को सोर्स से संबंधित कोड में देखा गया था।
  • Galaxy Tab S10 FE: Samsung भारत में जल्द लॉन्च करेगी फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज का किफायती मॉडल! मिला सर्टिफिकेशन
    Samsung के एक डिवाइस को दो बैटरी मॉडल (EB-BX526ABE और EB-BX526ABY) के साथ BIS वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Samsung Galaxy Tab S10 FE से जुड़ा है। लिस्टिंग में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है। इसी साल सितंबर में लॉन्च की गई Galaxy Tab S10 सीरीज में वर्तमान में Galaxy Tab S10 Ultra और Galaxy Tab S10+ शामिल हैं। 
  • Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज अगले हफ्ते होगी लॉन्च! वीडियो लीक में खुलासा
    Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को हो सकता है। कथित तौर पर Samsung की वियतनाम इकाई ने YouTube पर गलती से एक वीडियो अपलोड कर दिया जिसमें बताया गया था कि ये डिवाइसेज 26 सितंबर यानी आने वाले गुरूवार को लॉन्च होंगे। यह भी दिखाया गया था कि डिवाइसेज लॉन्च के साथ ही सेल पर भी चले जाएंगे। बाद में वीडियो प्राइवेट कर दिया गया।
  • Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल्स लीक, जानें सबकुछ
    Galaxy Tab S10+ और Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले दोनों ही मॉडल्स के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं। टैबलेट दो स्टोरेज कंफिग्रेशन- 256GB और 512GB में आ सकते हैं। Tab S10+ का Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 1,17,363 रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, Ultra Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,39,271 रुपये में आ सकता है।

Samsung Galaxy Tab S10 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »