Apple की iPad Mini के अपग्रेड को बड़ी 8.7 इंच OLED स्क्रीन के साथ लाने की तैयारी

एपल ने लगभग दो वर्ष पहले iPad Mini को अपग्रेड किया था और पिछले वर्ष iPad Air का नया मॉडल लॉन्च किया गया था

Apple की iPad Mini के अपग्रेड को बड़ी 8.7 इंच OLED स्क्रीन के साथ लाने की तैयारी

अगले वर्ष कंपनी अपने iPad Pro को OLED डिस्प्ले के साथ अपग्रेड कर सकती है

ख़ास बातें
  • एपल ने लगभग दो वर्ष पहले iPad Mini को अपग्रेड किया था
  • पिछले वर्ष iPad Air का नया मॉडल लॉन्च किया गया था
  • कंपनी की पिछली तिमाही में सेल्स अनुमान से बेहतर रही थी
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPad में जल्द OLED स्क्रीन मिल सकती है। अगले वर्ष कंपनी अपने iPad Pro को OLED डिस्प्ले के साथ अपग्रेड कर सकती है। इसके बाद iPad के अन्य मॉडल्स में भी यह स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा एपल की योजना iPad Mini को भी बड़ी स्क्रीन के साथ लाने की है। 

दक्षिण कोरिया के ETNews की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले तीन वर्षों में iPad Mini और iPad Air मॉडल्स में OLED स्क्रीन लाएगी। एपल ने लगभग दो वर्ष पहले iPad Mini को अपग्रेड किया था और पिछले वर्ष iPad Air का नया मॉडल लॉन्च किया गया था। इनमें क्रमशः 8.3 इंच और 10.9 इंच Retina IPS LCD स्क्रीन दी गई हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नए iPad में सिंगल-स्टैक LTPS OLED स्क्रीन होगी। कंपनी की योजना iPad Mini को बड़े डिस्प्ले के साथ अपग्रेड करने की भी है। इसमें 8.7 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जो मौजूदा iPad Mini से 0.4 इंच बड़ी होगी। 

कंपनी ने मौजूदा तिमाही के लिए अपने सेल्स के पूर्वानुमान से मार्केट को निराश किया है। हाल ही में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव, Tim Cook ने बताया कि नए iPhone 15 मॉडल्स का चीन में प्रदर्शन अच्छा है। इससे वॉल स्ट्रीट की यह आशंका कम हो सकती है कि चीन में एपल को Huawei जैसी कंपनियों के कारण मार्केट शेयर गंवाना पड़ रहा है। हालांकि, सितंबर में समाप्त हुई चौथी तिमाही एपल का चीन से रेवेन्यू लगभग 2.5 प्रतिशत घटा है। कंपनी ने बताया है कि इसमें फॉरेन एक्सचेंज रेट्स को शामिल करने पर बढ़ोतरी हुई है। 

एपल को मौजूदा तिमाही के लिए सेल्स पिछले वर्ष के समान रहने की संभावना है। यह तिमाही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें क्रिसमस हॉलिडेज पड़ते हैं जब एपल के नए आईफोन्स की सबसे अधिक सेल्स होती है। हालांकि, एनालिस्ट्स को सेल्स में बढ़ोतरी के पूर्वानुमान की उम्मीद थी। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट के अनुमान से बेहतर रहे हैं। आईफोन की सेल्स बढ़ी है और सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग एक अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे iPad और Mac की सेल्स में बड़ी गिरावट का असर कम हो गया। कंपनी ने बताया था कि नई आईफोन सीरीज प्रीमियम मॉडल्स के लिए सप्लाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.30 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2266x1488 पिक्सल
ओएसआईपैडओएस 15
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल एम1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2360x1640 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसआईपैडओएस 15
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरApple M2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2388x1668 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसआईपैडओएस 16
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »