Oled

Oled - ख़बरें

  • iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
    iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस टैबलेट में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Ice Dome क्वाड-कूलिंग सिस्टम होगा। इस कूलिंग सिस्टम में 23,253 mm sq का कुल हीट डिसिपेशन एरिया है और यह तीन इंटेलिजेंट फैन स्पीड सेटिंग्स को सपोर्ट करता है।
  • सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Apple iPhone 16 पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 76,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 750 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध है। SBI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,250 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 3,812 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। फोन में Apple A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
    HP ने भारत में ZBook Ultra G3a 16-inch मोबाइल वर्कस्टेशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,89,990 रुपये है, जो टैक्स से अलग है। इसमें AMD Ryzen AI Max+ PRO 495 तक का प्रोसेसर, 192GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 55 TOPS NPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह 300 अरब पैरामीटर तक के LLM को लोकल स्तर पर चला सकता है। इसमें 16 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 96Wh बैटरी दी गई है। कंपनी 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है। यह वर्कस्टेशन 5G कनेक्टिविटी और HP Wolf Security के साथ आता है।
  • Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ लगभग टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में Huawei ने 16:9.5 आस्पेक्ट रेशो के साथ 6.39 इंच OLED डिस्प्ले वाले Huawei Pura X को पेश किया था।
  • 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
    Redmi ने चीन में Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में Sand Orange और Energetic Green कलर के साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज का नया कॉन्फिगरेशन दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 9,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग भी है। हालांकि, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में कोई नया अपग्रेड नहीं किया गया है। फिलहाल यह वेरिएंट चीन में लॉन्च हुआ है।
  • Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Pad Mini Matte Display Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में मैट डिस्प्ले से ग्लेयर में कमी होगी और लिखने पर यह पेपर जैसा महसूस होगा।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Apple iPhone 15 पर बड़ी डील मिल रही है। फोन की सेल कीमत ₹67,999 रखी गई है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹63,999 तक पहुंच सकती है। कुछ पात्र ग्राहकों के लिए अतिरिक्त कार्ड कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत ₹61,599 तक जाने की जानकारी भी सामने आई है। iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, A16 Bionic चिप, 48MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।
  • Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
    Lenovo ने भारतीय बाजार में नया लैपटॉप Lenovo ThinkBook 14x लॉन्च किया है। यह एक ऐसा लैपटॉप है, जिसे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के स्पेसिफिकेशंस के आधार पर कस्टम करवा सकते हैं। कंपनी Intel Core Ultra 5 226V और Intel Core Ultra 7 256V चिपसेट के विकल्प प्रदान करती है। इसके अलावा 54.7Wh से लेकर 65Wh की बैटरी को इसमें शामिल किया जा सकता है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Apple iPhone 16 पर खास डील रिवील हो गई है। सेल के दौरान iPhone 16 के 128GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹71,999 होगी। इस कीमत में बैंक और अन्य लागू ऑफर्स शामिल हैं। ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट के साथ Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। No Cost EMI और Exchange Bonus जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। iPhone 16 में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, Apple A18 चिपसेट, 48MP मुख्य कैमरा और IP68 रेटिंग मिलती है।
  • Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
    Honor टैबलेट मार्केट में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने नया टैबलेट टीज कर दिया है जिसमें कथित तौर पर 200Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। अभी तक आपने 165Hz, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के बारे में सुना होगा, लेकिन Honor का अपकमिंग टैबलेट 240Hz के धांसू रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।
  • Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
    Xiaomi 17T को इस साल जून में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अगर आप शाओमी का यह स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो अब आपको ₹10,000 ज्यादा चुकाने होंगे। इस फोन का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹74,999 में लिस्टेड है। वहीं जून में 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹64,999 में लॉन्च किया गया था।
  • Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
    Vivo V80 में 6.59 इंच 1.5K OLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और वाइड-एंगल कैमरा दिया जाएगा।
  • HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
    HONOR ने चीन में नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च किया है। Magic9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 yuan (लगभग ₹71,475), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹78,625), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग ₹85,775) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग₹1,00,070) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।
  • Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Oled - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »