• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 'पैसे थे, लेकिन चुका नहीं पाए!' UPI ठप होते ही X पर छाए मजेदार मीम्स

'पैसे थे, लेकिन चुका नहीं पाए!' - UPI ठप होते ही X पर छाए मजेदार मीम्स

UPI डाउन होने के कुछ ही मिनटों में X (पहले ट्विटर) पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे कैशलेस इकोनॉमी में फंस गए हैं, तो कुछ ने पुराने जमाने के नकद लेनदेन को वापस अपनाने की बात कही।

'पैसे थे, लेकिन चुका नहीं पाए!' - UPI ठप होते ही X पर छाए मजेदार मीम्स

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • 26 मार्च को जब अचानक यह डाउन हुआ
  • Google Pay, PhonePe, Paytm समेत कई प्रमुख ऐप्स पर लेनदेन रुक गए
  • UPI डाउन होने के कुछ ही मिनटों में X (पहले ट्विटर) पर मीम्स की बाढ़ आ गई
विज्ञापन
देशभर में लाखों लोग डिजिटल पेमेंट के लिए UPI पर निर्भर हैं, लेकिन 26 मार्च को जब अचानक यह डाउन हुआ, तो यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। Google Pay, PhonePe, Paytm समेत कई प्रमुख ऐप्स पर लेनदेन रुक गए, जिससे लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और मजाकिया रिएक्शन शेयर करने लगे। NPCI ने इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन कुछ बैंकों ने तकनीकी खामी को इसकी वजह बताया।

UPI डाउन होने के कुछ ही मिनटों में X (पहले ट्विटर) पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे कैशलेस इकोनॉमी में फंस गए हैं, तो कुछ ने पुराने जमाने के नकद लेनदेन को वापस अपनाने की बात कही। एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति बर्तन धो रहा है और लिखा, "UPI सर्वर डाउन होने के बाद रेस्ट्रां में बर्तन धोते मैं और मेरा दोस्त"। इसी प्रकार मजेदार GIFs और बॉलीवुड डायलॉग्स के जरिए यूजर्स ने अपने एक्सप्रेशंस शेयर किए।

सोशल मीडिया पर कुछ वायरल मीम्स:
 
 
 
 
 
 

UPI आउटेज के बाद भले ही परेशानी हुई हो, लेकिन भारतीयों ने इसे भी एक एंटरटेनमेंट मोमेंट बना दिया। हर बार की तरह, इस बार भी सोशल मीडिया मीमर्स ने दिखा दिया कि वे किसी भी हालात में ह्यूमर ढूंढ ही लेते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI outage, UPI down
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »