• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया 'यूट्यूबर तोता'! टैबलेट पर देखता है अपनी पसंद के वीडियो, हुआ वायरल

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया 'यूट्यूबर तोता'! टैबलेट पर देखता है अपनी पसंद के वीडियो, हुआ वायरल

आनंद महिंद्रा को अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जाता है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया 'यूट्यूबर तोता'! टैबलेट पर देखता है अपनी पसंद के वीडियो, हुआ वायरल

Photo Credit: X/Anand Mahindra

वीडियो में खास बात ये है कि तोता टैबलेट स्क्रीन पर अन्य तोतों के वीडियो देख रहा है।

ख़ास बातें
  • तोता टैबलेट की स्क्रीन पर अन्य तोतों के वीडियो देख रहा है।
  • हैरानी की बात है कि इसे स्क्रीन पर स्क्रॉल करना भी आता है।
  • तोते ने खुद ही ऐप को फिर से ओपन कर लिया।
विज्ञापन
इंटरनेट पर मनपसंद कंटेंट देखने का चस्का अब इंसानों के साथ ही अन्य पालतू जानवरों में भी फैलता दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर अब एक तोते का वीडियो वायरल हो रहा है जो यूट्यूब पर अपनी पसंद के वीडियो देखता है। भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी रोचक है जिसमें एक तोता अपनी पसंद के वीडियो इंटरनेट पर बड़े चाव से देख रहा है। पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं पूरा मामला। 

आनंद महिंद्रा को अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जाता है। उनके पोस्ट काफी रोचक होते हैं जो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों उनका एक और पोस्ट वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्होंने एक तोते का वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में खास बात ये है कि वीडियो तोते का है जो इंटरनेट पर अन्य तोतों के वीडियो देख रहा है। इसे टैबलेट के टचस्क्रीन पर वीडियो सर्च करना भी आता है। देखें ये वायरल पोस्ट- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि तोता टैबलेट की स्क्रीन पर अन्य तोतों के वीडियो देख रहा है। हैरानी की बात है कि इसे स्क्रीन पर स्क्रॉल करना भी आता है। यहां तक कि जब मालिक ने YouTube ऐप को बंद कर दिया, तो तोते ने खुद ही ऐप को फिर से ओपन कर लिया। उसके बाद उसने खुद ही तोतों के वीडियो को सर्च किया और फिर दोबारा से स्क्रॉल किया। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करने के साथ ही एक संदेश भी दिया है। 

आनंद महिंद्रा ने वीडियो को लेकर कहा, '‘तोते टच स्क्रीन को समझ सकते हैं और अन्य तोतों को देखना पसंद करते हैं। जाना पहचाना है ना? वैसे 'तोता बनने' का अर्थ है नकल करना, लेकिन कृपया इस तोते को बताएं कि एक बार जब आप इंसानों की इस आदत की नकल करना शुरू कर देंगे, तो एक अलग तरह के 'पिंजरे' में फंस जाएंगे!' उन्होंने कहा कि इंटरनेट की लत किसी पिंजरे जैसी है जिसमें इंसान की तरह ये तोता भी फंस सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और इसे लगभग 6 लाख बार देखा जा चुका है। आनंद महिंद्रा अक्सर ऐसे ही रोचक पोस्ट शेयर करते रहते हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »