• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Youtubers की नो एंट्री! कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल का नोटिस वायरल, जानें पूरा मामला

Youtubers की नो एंट्री! कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल का नोटिस वायरल, जानें पूरा मामला

पंडाल के बाहर एक मैसेज में लिखा गया है कि यहां कोई भी यूट्यूबर अलाउड नहीं है।

Youtubers की नो एंट्री! कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल का नोटिस वायरल, जानें पूरा मामला

यह नोटिस वायरल हो रहा है। कई लोग इस फैसले को सही बता रहे हैं।

ख़ास बातें
  • कोलकात के दुुर्गा पूजा पंडाल का नोटिस वायरल
  • यूट्यूबर्स को नहीं मिलेगी एंट्री
  • सोशल मीडिया पर वाायरल हो रहा यह नोटिस
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल बड़ी संख्‍या में लोग इसका हिस्‍सा बनते हैं। पूरे पश्‍चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। नवरात्र के दौरान इनकी रौनक देखने को मिलती है। इस साल भी ऐसा ही है, लेकिन एक दुर्गा पूजा पंडाल की ओर से लिया गया फैसला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल पूर्बाचल शक्ति संघ ने पंडाल में यूट्यूबर्स की एंट्री को रोक दिया है। पंडाल के बाहर एक मैसेज में लिखा गया है कि यहां कोई भी यूट्यूबर अलाउड नहीं है।  

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' की यूजर स्वाति मोइत्रा ने मंगलवार को पंडाल आयोजकों द्वारा लगाए गए एक नोटिस को शेयर किया। इसमें पढ़ा जा सकता है कि पूजा पंडाल में यूट्यूबर्स को अनुमति नहीं है। स्‍वाति की ओर से शेयर की गई तस्‍वीर वायरल हो रही है और कई लोग इस फैसले को सही बता रहे हैं। 
 

एक एक्‍स यूजर ने लिखा कि यह एक अच्छा फैसला है! एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि यह हर जगह लागू होना चाहिए। यूजर ने यूट्यूबर्स को नॉनसेंस करार दिया। एक यूजर ने इस फैसले को सही बताते हुए लिखा कि इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंसर्स पर भी यह लागू होना चाहिए। 

हालांकि कई लोग इस फैसले के खिलाफ हैं। उन्‍होंने इसे भेदभावपूर्ण बताया है। यूजर्स का कहना है कि फैसला कई लेवल पर भेदभाव वाला है। एक यूजर ने लिखा कि पहले तो यूट्यूबर्स और इंस्टाग्रामर्स को मार्केटिंग के लिए इनवाइट किया जाता है। अब जब उनका काम निकल गया, तो वह उन्‍हें नहीं चाहते। पूजा समितियों का यह बहुत ही पाखंडी रुख है।

इस फैसले पर सोशल मीडिया यूजर्स बंटे हुए हैं। हालांकि पंडाल आयोजकों की कोई प्रतिक्रिया अबतक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कई और पंडाल आयोजक ऐसा ही फैसला ले सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »