• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 15500 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन में लगा पहला मोबाइल टावर, आनंद महिंद्रा ने चंद्रयान 3 से की तुलना

15500 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन में लगा पहला मोबाइल टावर, आनंद महिंद्रा ने चंद्रयान-3 से की तुलना

BSNL in Siachen : ऐसा करने वाला बीएसएनएल देश का पहला दूरसंचार ऑपरेटर बन गया है।

15500 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन में लगा पहला मोबाइल टावर, आनंद महिंद्रा ने चंद्रयान-3 से की तुलना

Photo Credit: BSNL

आनंद महिंद्रा ने सियाचिन में बीएसएनएल टावर लगने की घटना को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर जितना अहम बताया है।

ख़ास बातें
  • सियाचिन में लगा बीएसएनएल का टावर
  • ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी
  • आनंद महिंद्रा बोले, चंद्रयान जितनी बड़ी खबर
विज्ञापन
समुद्र तल से 15 हजार 500 फीट से भी ज्‍यादा ऊंचाई पर मोबाइल टावर लगाया गया है। लद्दाख के सियाचिन में
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) को डिप्‍लॉय किया है। ऐसा करने वाला बीएसएनएल देश का पहला दूरसंचार ऑपरेटर बन गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर की है। देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सियाचिन में बीएसएनएल टावर लगने की घटना को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर जितना अहम बताया है। 

एक्‍स पर एक पोस्‍ट में बीएसएनएल की ओर से लिखा गया, "हमें दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहली बार बीटीएस की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह 15,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात हमारे बहादुर सैनिकों के लिए जरूरी मोबाइल कम्‍युनिकेशन का विस्तार करेगा।"
 

बीएसएनएल का टावर लगने के बाद अब सैनिक इस इलाके से भी अपने परिवार वालों से कनेक्‍ट हो पाएंगे। BTS एक रेडियो ट्रांसीवर होता है, जो फोन को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ता है। इसका फायदा उन सैनिकों को होगा, जो सियाचिन के जमा देने वाले तापमान में ड्यूटी देते हैं और महीनों तक अपने परिवारों से बात नहीं कर पाते। 

सियाचिन में बीएसएनएल टावर लगाए जाने को आनंद महिंद्रा ने बहुत बड़ी खबर बताया है। उन्‍होंने भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने विचार शेयर किए। लिखा, ‘'सियाचिन में इंस्टॉल किए गए मोबाइल टावर की ये तस्वीरें देवुसिंह ने शेयर की है। यह दुनिया के लिए एक छोटी घटना है, लेकिन लेकिन सबसे ऊंची युद्धभूमि में हर दिन जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों के लिए यह विक्रम लैंडर जितनी अहम है। वो अब अपने परिवारों से कनेक्ट रहेंगे। यह मेरे लिए बहुत बड़ी खबर है।''
 

भले ही बीएसएनएल 4जी और 5जी सर्विसेज को शुरू करने में बाकी टेलीकॉम कंपनियों से पीछे हैं, लेकिन सियाचिन जैसी जगह में उसकी मौजूदगी यह जता देती है कि देश के दूरदराज के इलाके बीएसएनएल की प्राथमिकता में हैं। कंपनी बहुत जल्‍द 4जी डिप्‍लॉयमेंट भी शुरू करने वाली है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »