• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सूर्य को ‘छूकर’ क्‍या बच पाएगा Nasa का पार्कर, 980 डिग्री तापमान झेला, वैज्ञानिक कर रहे सिग्‍नल का इंतजार

सूर्य को ‘छूकर’ क्‍या बच पाएगा Nasa का पार्कर, 980 डिग्री तापमान झेला, वैज्ञानिक कर रहे सिग्‍नल का इंतजार

नासा (Nasa) के पार्कर सोलर प्रोब ने क्र‍िसमस की पूर्व संध्‍या पर सूर्य (Sun) के बेहद नजदीक से उड़ान भरी थी। वह एक ऐतिहासिक पल था। हालांकि वैज्ञानिकों को अबतक यह मालूम नहीं है कि पार्कर सोलर प्रोब ‘जिंदा’ है या फ‍िर सूर्य की गर्मी से ‘राख’ हो गया।

सूर्य को ‘छूकर’ क्‍या बच पाएगा Nasa का पार्कर, 980 डिग्री तापमान झेला, वैज्ञानिक कर रहे सिग्‍नल का इंतजार

Photo Credit: Screen Grab

इंसान की बनाई कोई चीज आजतक सूर्य के इतने करीब नहीं गई, जितना करीब पार्कर सोलर प्रोब पहुंचा है।

ख़ास बातें
  • NASA का पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के करीब से गुजरा
  • वैज्ञानिक कर रहे सिग्‍नल का इंतजार
  • पार्कर बचा या नहीं, सिग्‍नल से चलेगा पता
विज्ञापन
नासा (Nasa) के पार्कर सोलर प्रोब ने क्र‍िसमस की पूर्व संध्‍या पर सूर्य (Sun) के बेहद नजदीक से उड़ान भरी थी। वह एक ऐतिहासिक पल था। हालांकि वैज्ञानिकों को अबतक यह मालूम नहीं है कि पार्कर सोलर प्रोब ‘जिंदा' है या फ‍िर सूर्य की गर्मी से ‘राख' हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें कुछ दिनों का टाइम लग सकता है। वैज्ञानिक इंतजार कर रहे हैं कि पार्कर सोलर प्रोब का उनसे संपर्क हो पाए और वह संकेत भेजे कि सबकुछ ठीक है। वैज्ञानिकों को भरोसा है कि बेहद क्‍लोज फ्लाई-बाई के बावजूद पार्कर सोलर प्रोब बच जाएगा। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, नासा की एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर निकोला फॉक्स ने कहा है कि पार्कर सोलर प्रोब ने वह सब हासिल कर लिया है, जिसके लिए मिशन को डिजाइन किया गया था। वह सूर्य के बहुत नजदीक उड़ रहा है। इस मकसद के साथ मिशन को डिजाइन किया गया था। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंसान की बनाई कोई चीज आजतक सूर्य के इतने करीब नहीं गई, जितना करीब पार्कर सोलर प्रोब पहुंचा है। उसने 6 लाख 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड के साथ सूर्य के करीब से उड़ान भरी और माना जा रहा है कि तब उसे 980 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का अनुभव हुआ होगा। 

ये पूरी उड़ान ऑटोमे‍टेड थी। वैज्ञानिकों ने पार्कर सोलर प्रोब को अच्‍छे से परख लिया था। 20 दिसंबर को स्‍पेसक्राफ्ट से मैसेज आया था कि उसके सारे सिस्‍टम्‍स सही तरीके से काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक अब पार्कर के रेस्‍पॉन्‍स का इंतजार कर रहे हैं। उम्‍मीद है कि 27 दिसंबर तक पार्कर प्रोब, धरती पर मौजूद कंट्रोल सेंटर के साथ कम्‍युनिकेट कर सकता है। 

पार्कर सोलर प्राेब को बनाने में डेढ़ अरब डॉलर का खर्च आया है। सूर्य के नजदीक उड़ान भरने के बाद इसने क्‍या और कितना डेटा जुटाया है, इसका पता नए साल में लग सकता है। इससे वैज्ञानिकों को यह भी पता चल जाएगा कि स्‍पेसक्राफ्ट की हेल्‍थ कितनी बेहतर है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »