• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सूर्य को हुआ क्‍या? अपने ही ऊपर कर दिया हमला! देखें सौर बवंडर का वीडियो, जानें पूरा मामला

सूर्य को हुआ क्‍या? अपने ही ऊपर कर दिया हमला! देखें सौर बवंडर का वीडियो, जानें पूरा मामला

एस्ट्रोफोटोग्राफर एंड्रयू मैक्कार्थी ने भी अपने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने अपने सोलर टेलिस्‍कोप से इस घटना को कैद किया।

सूर्य को हुआ क्‍या? अपने ही ऊपर कर दिया हमला! देखें सौर बवंडर का वीडियो, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Nasa SDO

रिपोर्टों के अनुसार, इसकी ऊंचाई एक के ऊपर एक 14 पृथ्‍वी के बराबर थी। सौर प्‍लाज्‍मा का यह ‘बवंडर’ सूर्य पर ही चंद्रमा के आकार के आग के गोले फेंक रहा था।

ख़ास बातें
  • शुक्रवार को यह घटना सूर्य में हुई थी
  • 14 पृथ्‍वी के जितना ऊंचा सौर बवंडर उठा सूर्य में
  • इसने सूर्य की सतह पर ही फेंके चंद्रमा के जितने बड़े गोले
विज्ञापन
सूर्य (Sun) में हो रही हलचलों का परिणाम आए दिन देखने को मिल रहा है। कभी सोलर फ्लेयर्स (Solar Flare) पृथ्‍वी की ओर आ रहे हैं, तो कभी CME (कोरोनल मास इजेक्‍शन)। यह सब 11 साल के सौर चक्र का नतीजा है, जिसने सूर्य को ‘भड़काया' हुआ है। हाल ही में एक और शानदार घटना सूर्य में देखी गई, जिसने वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स को हैरान कर‍ दिया। सूर्य में इतना ऊंचा सौर बवंडर (solar tornado) उठा, जो पहले नहीं देखा गया था। इसकी ऊंचाई पृथ्‍वी की ऊंचाई से भी लगभग 10 गुना ज्‍यादा थी।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की सोलर डायनैमिक्‍स ऑब्‍जर्वेट्री (Solar Dynamics Observatory) ने बीते शुक्रवार यह घटना कैमरे में कैद की। एस्ट्रोफोटोग्राफर एंड्रयू मैक्कार्थी ने भी अपने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने अपने सोलर टेलिस्‍कोप से इस घटना को कैद किया। एंड्रयू ने लिखा कि उन्‍होंने अपने सोलर टेलीस्कोप के साथ कल 3 घंटे बिताए। इस दौरान सूर्य पर एक लंबी बवंडर जैसी चीज दिखाई दी। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, इसकी ऊंचाई एक के ऊपर एक 14 पृथ्‍वी के बराबर थी। सौर प्‍लाज्‍मा का यह ‘बवंडर' सूर्य पर ही चंद्रमा के आकार के आग के गोले फेंक रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा सूर्य कितना ज्‍यादा एक्टिव फेज में है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे एंड्रयू मैक्‍कार्थी ने ही शेयर किया था। दावा किया गया कि सौर बवंडर अंतरिक्ष में 1 लाख 19 हजार किलोमीटर तक फैला हुआ था। हालांकि वीडियो ज्‍यादा स्‍पष्‍ट नहीं होने की वजह से उन्‍होंने उसे डिलीट कर दिया।  
 

एक अन्‍य एस्ट्रोफोटोग्राफर अपोलो लास्की ने भी इस हैरान करने वाली घटना को कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनका कहना था कि सूरज में इस तरह की गतिविधि बीते वर्षों में कभी देखी नहीं गई है। अनुमान लगाया गया है कि ‘सौर बवंडर' करीब 5 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से सूर्य के ऊपर घूम रहा था और उसका तापमान लगभग ढाई लाख डिग्री सेल्यिसय था। यह सूर्य की सतह से बहुत अधिक है। 

सौर बवंडर यानी सोलर टोरनाडो, सोलर फ्लेयर्स के जैसे ही हैं। यह सूर्य की सतह पर मैग्‍नेटिक फील्‍ड लाइन्‍स की वजह से पैदा होते हैं और प्‍लाज्‍मा रूपी बादलों को ऊपर उठाते हैं। सूर्य के लिए ये बिलकुल भी असामान्‍य नहीं हैं और साल में कई बार आते हैं, लेकिन मौजूदा सौर बवंडर का आकार बहुत बड़ा था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »