• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa की ऑब्‍जर्वेट्री की मदद से वैज्ञानिकों ने खोजे 400 छुपे हुए Black Hole, जानें इसके मायने

Nasa की ऑब्‍जर्वेट्री की मदद से वैज्ञानिकों ने खोजे 400 छुपे हुए Black Hole, जानें इसके मायने

Black Hole : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की चंद्र एक्स-रे ऑब्‍जर्वेट्री (Chandra X-ray Observatory) की मदद से इन्‍हें खोजा गया। माना जा रहा है कि ये ब्‍लैक होल धूल के कोकून के नीचे छिपे थे।

Nasa की ऑब्‍जर्वेट्री की मदद से वैज्ञानिकों ने खोजे 400 छुपे हुए Black Hole, जानें इसके मायने

Black Hole : विशालकाय ब्लैक होल्‍स का द्रव्‍यमान सूर्य के द्रव्यमान से भी अरबों गुना ज्‍यादा होता है।

ख़ास बातें
  • ये ब्‍लैक होल धूल के कोकून के नीचे छिपे थे
  • नासा की ऑब्‍जर्वेट्री की मदद से इन्‍हें खोजा गया
  • 400 ब्‍लैक होल्‍स को एकसाथ खोजना बड़ी कामयाबी है
विज्ञापन
हमारा ब्रह्मांड रहस्‍यों से भरा हुआ है। इनमें भी ब्‍लैक होल (Black Hole) सबसे अनोखी चीजें हैं। वैज्ञानिक आजतक इनके बारे में पूरी तरह से नहीं जान पाए हैं। अब खगोलविदों ने आकाशगंगाओं के केंद्र में 400 से ज्‍यादा ब्‍लैक होल की खोज की है। ये ब्‍लैक होल तारों और धूल को निगल जाते हैं और आज से पहले देखे नहीं गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की चंद्र एक्स-रे ऑब्‍जर्वेट्री (Chandra X-ray Observatory) की मदद से इन्‍हें खोजा गया। माना जा रहा है कि ये ब्‍लैक होल धूल के कोकून के नीचे छिपे थे।

विशालकाय ब्लैक होल्‍स का द्रव्‍यमान सूर्य के द्रव्यमान से भी अरबों गुना ज्‍यादा होता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि लगभग सभी बड़ी आकाशगंगाओं के केंद्र में बड़े पैमाने पर ब्लैक होल होते हैं। इनमें से कुछ ब्लैक होल रेडिएशन को अवशोषित करते हैं और बाकी धूल और गैस के नीचे छुपे होते हैं। 

सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डोंग-वू किम ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि खगोलविदों ने बड़ी संख्या में ब्लैक होल्‍स की पहचान की है। इन्‍होंने हमें यह समझने में मदद की है कि वो कैसे बिहेव कर रहे हैं।

ब्‍लैक होल्‍स को लेकर वैज्ञानिक अलग-अलग थ्‍योरी भी पेश करते हैं। पिछले साल पोलिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, निकोडेम पोपलावस्की (Nikodem Popławski) ने कहा था कि हरेक ब्लैक होल में एक नया ब्रह्मांड होता है। एक न्‍यूज वेबसाइट से बातचीत में निकोडेम ने कहा था कि हमारा पूरा ब्रह्मांड एक ब्लैक होल के अंदर मौजूद हो सकता है, जो दूसरे ब्रह्मांड का हिस्सा है। माना जाता है कि ब्‍लैक होल का साइज अलग-अलग हो सकता है। यह बहुत छोटे आकार से लेकर आकाशगंगाओं के केंद्र में मौजूद विशाल ‘दानव' के जैसे हो सकते हैं। 

निकोडेम पोपलावस्की ने कहा था कि ब्‍लैक होल चाहे छोटे हों या बड़े, उनमें से हरेक के अंदर एक संपूर्ण ब्रह्मांड छिपा हो सकता है। इसके अलावा, बीते साल साइंटिस्‍टों ने एक लैब में ब्‍लैक होल बना डाला। वैज्ञानिकों ने करीब एक दशक पुराने स्टीफन हॉकिंग सिद्धांत (Stephen Hawking theory) को टेस्‍ट करने के लिए रिसर्चर्स ने लैब में ब्‍लैक होल की‍ स्थितियों को डेवलप किया। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »