Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स

इस TV में बेजेल-लेस डिजाइन दिया गया है। इसमें 75 इंच QLED पैनल 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के साथ है

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

इस TV में क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज है

ख़ास बातें
  • इस TV में 75 इंच 4K डिस्प्ले Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ है
  • शाओमी के इस सबसे बड़े QLED टेलीविजन का प्राइस 69,999 रुपये का है
  • इसमें क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज है
विज्ञापन

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi ने भारत में QLED TV X Pro 75 को लॉन्च किया है। इसमें 75 इंच 4K डिस्प्ले Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ है। यह बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker मोड को सपोर्ट करता है। 

Xiaomi QLED TV X Pro 75 का भारत में प्राइस

कंपनी के इस सबसे बड़े QLED टेलीविजन का प्राइस 69,999 रुपये का है। शाओमी ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 5,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट की पेशकश की है। इससे इस TV का प्राइस घटकर 64,999 रुपये हो जाएगा। Xiaomi QLED TV X Pro 75 को प्री-बुक कराने वाले कस्टमर्स को 10,999 रुपये की कीमत की चार वर्ष की वॉरंटी की भी पेशकश की है। इस TV की बिक्री देश में शाओमी की वेबसाइट के जरिए 27 फरवरी से की जाएगी। 

Xiaomi QLED TV X Pro 75 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस TV में बेजेल-लेस डिजाइन दिया गया है। इसमें 75 इंच QLED पैनल 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के साथ है। यह बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर आउटपुट के लिए Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसमें तेज रफ्तार वाले कंटेंट में ब्लर को न्यूनतम करने के लिए Dual Line Gate (DLG) और  Motion Estimation and Motion Compensation ((MEMC) टेक्नोलॉजी दी गई है। यह गेमिंग कंसोल के लिए Auto Low Latency Mode (ALLM) को भी सपोर्ट करता है। Xiaomi QLED TV X Pro 75 में क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह 34 W बॉक्स स्पीकर सिस्टम के साथ है। इसके स्पीकर्स  Dolby Audio, DTS X, and DTS Virtual: X. Xiaomi Sound के लिए सपोर्ट के साथ हैं। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए AirPlay 2, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth के अलावा तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, Ethernet, एंटीन और ईयरफोन पोर्ट के विकल्प हैं। Xiaomi QLED TV X Pro 75 में PatchWall इंटरफेस दिया गया है। इसमें पेरेंटल कंट्रोल्स के साथ किड्स मोड और Language Universe जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह Google Voice Assistant को सपोर्ट करता है। इसमें Xiaomi TV+ के साथ फ्री लाइव TV चैनल्स के लिए एक्सेस भी मिलता है। यह कम्पैटिबल साउंड सिस्टम के साथ कनेक्ट करने पर Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »