2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!

यह भी एक नियर अर्थ ऑब्जेक्ट है जिसका नम्बर 162882 है। 610 मीटर के लगभग यह चौड़ा है बताया गया है।

2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!

2000 फीट बड़ा एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब आने वाला है जिसे लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है।

ख़ास बातें
  • इसका नाम एस्टरॉयड 2001 FD58 है।
  • यह एक नियर अर्थ ऑब्जेक्ट है जिसका नम्बर 162882 है।
  • एस्टरॉयड और पृथ्वी के बीच की दूरी मात्र 65 लाख किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

एस्टरॉयड लगातार सौरमंडल का चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी के पास से गुजरते हैं। लेकिन कई बार ये चट्टानी टुकड़े खतरे की रेंज में चले आते हैं। एस्टरॉयड की पृथ्वी से टक्कर भी हो सकती है। नासा ने आज साल के सबसे बड़े एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह 
एस्टरॉयड 2000 फीट चौड़ा है। इतना बड़ा एस्टरॉयड धरती के बहुत करीब आने वाला है। ऐसे में अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक इसको ट्रैक कर रहे हैं। आइए जानते हैं कितना है इससे खतरा! 

2000 फीट बड़ा एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब आने वाला है जिसे लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। इसका नाम एस्टरॉयड 2001 FD58 है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह इस साल आने वाले सबसे बड़े एस्टरॉयड में से है। एस्टरॉयड नियर अर्थ ऑब्जेक्ट भी कहे जाते हैं, यानी ऐसे खगोलीय पिंड जो पृथ्वी के आसपास मौजूद हैं और कभी न कभी ये धरती से टकरा भी सकते हैं। यह भी एक नियर अर्थ ऑब्जेक्ट है जिसका नम्बर 162882 है। एस्टरॉयड 2001 FD58 का साइज NASA की JPL ने 2000 फीट के करीब बताया है। यानी 610 मीटर के लगभग यह चौड़ा है। 

एस्टरॉयड 2001 FD58 (162882) पृथ्वी के करीब 75 लाख किलोमीटर के दायरे में से गुजरेगा। यह वो दायरा है जिसके अंदर किसी नियर अर्थ ऑब्जेक्ट का पृथ्वी के पास आना खतरे से खाली नहीं है। JPL के मुताबिक सबसे करीबी बिंदु पर पहुंचने के बाद एस्टरॉयड और पृथ्वी के बीच की दूरी मात्र 65 लाख किलोमीटर रह जाएगी। देखने में यह दूरी बहुत ज्यादा लगती है लेकिन खगोलीय पिंडों की विशालता के सामने यह बहुत छोटी दूरी बन जाती है। 

एस्टरॉयड की हो जाएगी टक्कर?

आज पृथ्वी के करीब एस्टरॉयड 2001 FD58 के अलावा अन्य 2 एस्टरॉयड और आने वाले हैं। इनमें 180 फुट का एस्टरॉयड 1999 AO10 भी शामिल है। यह 40 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इसी के साथ एस्टरॉयड 2026 BE7 भी धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह एस्टरॉयड 170 फीट चौड़ा है। यह 74.6 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। नासा ने इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए टकराने जैसी स्थिति की सूचना नहीं दी है। हालांकि इन तीनों ही एस्टरॉयड की लगातार ट्रैकिंग नासा करने वाली है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »