James Webb Space Telescope ने अब तक की सबसे दूर स्थित गैलेक्सी MoM-z14 को खोज निकाला है।
Photo Credit: NASA
James Webb ने शुरुआती ब्रह्मांड को लेकर नई तस्वीर पेश की
NASA ने हाल ही में जानकारी दी कि James Webb Space Telescope ने अब तक की सबसे दूर स्थित गैलेक्सी को देखा है। इस खोज की मदद से वैज्ञानिक ब्रह्मांड के उस दौर को और करीब से समझ पा रहे हैं, जब पहली बार तारे और गैलेक्सियां बनना शुरू हुई थीं। इस समय को कॉस्मिक डॉन कहा जाता है। नई खोज ने शुरुआती ब्रह्मांड को लेकर बनी कई पुरानी धारणाओं को चुनौती दी है।
इस गैलेक्सी का नाम MoM-z14 रखा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह गैलेक्सी बिग बैंग के सिर्फ 20.8 करोड़ साल बाद मौजूद थी। इसकी रोशनी को धरती तक पहुंचने में करीब 13.5 अरब साल लगे हैं, जिससे यह अब तक देखी गई सबसे दूर और सबसे शुरुआती गैलेक्सियों में से एक बन गई है। यह खोज James Webb Space Telescope के अप्रैल 2025 में जुटाए गए डेटा पर आधारित है।
स्टडी से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि Webb टेलीस्कोप की मदद से इंसान अब पहले से कहीं ज्यादा दूर तक देख पा रहा है। MIT के वैज्ञानिक रोहन नायडू के मुताबिक, शुरुआती ब्रह्मांड वैसा नहीं दिख रहा, जैसा वैज्ञानिकों ने पहले अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि यह स्थिति जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही रोमांचक भी है।
NASA के अनुसार, MoM-z14 उम्मीद से ज्यादा चमकदार, ज्यादा कॉम्पैक्ट और केमिकल रूप से ज्यादा विकसित नजर आई है। यह बात वैज्ञानिकों के लिए हैरान करने वाली है, क्योंकि माना जाता था कि शुरुआती दौर की गैलेक्सियां छोटी, धुंधली और कम विकसित होती हैं। इस गैलेक्सी में नाइट्रोजन की मात्रा भी ज्यादा पाई गई है, जिससे संकेत मिलता है कि उस समय बड़े तारे बहुत तेजी से बने और विकसित हुए होंगे।
रिसर्च में यह भी सामने आया है कि MoM-z14 ने अपने आसपास मौजूद प्राचीन हाइड्रोजन गैस को काफी हद तक साफ कर दिया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती ब्रह्मांड में हर तरफ न्यूट्रल हाइड्रोजन फैली हुई थी, ऐसे में यह खोज मौजूदा थ्योरी से मेल नहीं खाती।
James Webb Space Telescope के लॉन्च से पहले वैज्ञानिकों को लगता था कि रेडशिफ्ट 10 से आगे की गैलेक्सियों को देख पाना बेहद मुश्किल होगा। उस वक्त माना जाता था कि इतनी पुरानी गैलेक्सियां बहुत कम होंगी और उन्हें कन्फर्म करने के लिए लंबे समय तक ऑब्जर्वेशन करना पड़ेगा। लेकिन Webb ने इन उम्मीदों को गलत साबित कर दिया है।
अब तक James Webb ने दर्जनों ऐसी गैलेक्सियां देखी हैं, जो बिग बैंग के कुछ सौ मिलियन साल बाद मौजूद थीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस तरह Webb लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है, उससे आने वाले समय में और भी बड़ी खोजें सामने आ सकती हैं। NASA के मुताबिक, यह ब्रह्मांड को समझने के लिए एक बेहद खास दौर है, क्योंकि शुरुआती यूनिवर्स अब पहले से कहीं ज्यादा साफ नजर आ रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका