वैज्ञानिकों का दावा- चंद्रमा की मिट्टी से पैदा हो सकती है ऑक्‍सीजन

इन निष्कर्षों से पता चलता है कि चंद्रमा का सतह पर मौजूद मिट्टी का इस्‍तेमाल हाइड्रोजन और मीथेन को हासिल करने के लिए किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों का दावा- चंद्रमा की मिट्टी से पैदा हो सकती है ऑक्‍सीजन

रिसर्चर्स का कहना है कि वो चीन के फ्यूचर मून मिशनों के दौरान इस सिस्‍टम को टेस्‍ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • आनेवाले वर्षों में चंद्रमा पर कई देशों के मिशन लैंड होने की उम्‍मीद है
  • नासा का मकसद चंद्रमा को गेटवे के रूप में उपयोग करना है
  • चीन की महत्‍वाकांक्षाएं भी कुछ ऐसी ही हैं
विज्ञापन
दुनिया भर के वैज्ञानिक चंद्रमा पर इंसान की स्‍थायी मौजूदगी बनाए रखने के तरीके खोज रहे हैं। इसके लिए चंद्रमा को एक्‍सप्‍लोर किया जा रहा है। इस बीच, चीन के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि चंद्रमा की मिट्टी में ऑक्सीजन और ईंधन पैदा करने की क्षमता है। उनका कहना है कि चंद्रमा पर मिट्टी में एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। ये कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन और ईंधन में बदल सकते हैं। इन निष्कर्षों से पता चलता है कि चंद्रमा का सतह पर मौजूद मिट्टी का इस्‍तेमाल हाइड्रोजन और मीथेन को हासिल करने के लिए किया जा सकता है। इनकी मदद से इंसान की अहम जरूरतें पूरी हो सकती हैं और वह चंद्रमा पर रह सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि वो चंद्रमा में सांस लेने लायक वातावरण भी पैदा कर सकते हैं। 

आने वाले वर्षों में चंद्रमा पर कई देशों के मिशनों के लैंड होने की उम्‍मीद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी अपने आर्टेमिस मिशन के तहत दोबारा से अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने की कोशिश कर रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का मकसद चंद्रमा को मंगल समेत अंतरिक्ष में इंसान को आगे भेजने के लिए एक गेटवे के रूप में उपयोग करना है। चीन की महत्‍वाकांक्षाएं भी कुछ ऐसी ही हैं। 

चीनी रिसर्चर्स ने जौल पत्रिका में प्रकाशित अपनी स्‍टडी में एक ऐसी प्रणाली तैयार करने का प्रस्ताव रखा है, जो ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड बनाने के लिए चंद्रमा की मिट्टी और सोलर रेडिएशन का इस्‍तेमाल कर सके। 

नानजिंग यूनिवर्सिटी के मटीरियल साइंटिस्‍ट यिंगफैंग याओ और झिगांग जू चीन के Chang'e 5 स्‍पेसक्राफ्ट द्वारा लाई गई चंद्रमा की मिट्टी का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। उन्होंने पाया कि उन नमूनों में लौह युक्त और टाइटेनियम युक्त पदार्थों के कंपाउंड हैं। ये ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड बनाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकते हैं।

ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के अलावा वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तावित किए गए सिस्‍टम से मीथेन जैसे हाइड्रोकार्बन भी निकलेंगे। इनका इस्‍तेमाल ईंधन के रूप में किया जा सकता है। रिसर्चर्स ने कहा है कि उनकी प्‍लानिंग में किसी बाहरी एनर्जी नहीं, बल्कि सूर्य की रोशनी इस्‍तेमाल होती है। 

चंद्रमा पर इंसान की स्थायी मौजूदगी बनाने के पहले भी कई तरीके प्रपोज किए गए हैं। उन सभी तरीकों में एनर्जी सोर्सेज को पृथ्‍वी से वहां ले जाने की जरूरत होती है। इसके मुकाबले चीन के वैज्ञानिकों की तकनीक अलग लगती है। चीनी रिसर्चर्स का कहना है कि वो चीन के फ्यूचर मून मिशनों के दौरान इस सिस्‍टम को टेस्‍ट करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Moon Mission, China, soil, moon soil, Oxygen, hydrogen, Research, Change 5
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »