• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरेंगी 3 चट्टानें? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरेंगी 3 चट्टानें? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, 150 फीट या उससे ज्यादा बड़ा एस्टरॉयड धरती के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरेंगी 3 चट्टानें? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट

Photo Credit: Pixabay

नासा की ओर से आज 90 फीट के तीन एस्टरॉयड्स के धरती की ओर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

ख़ास बातें
  • आज 90 फीट के तीन एस्टरॉयड्स धरती की ओर आ रहे
  • 150 फीट या उससे ज्यादा बड़ा एस्टरॉयड धरती के लिए बड़ा खतरा
  • गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह पर गिरने की संभावना लिये होते हैं
विज्ञापन

पृथ्वी की ओर आज 3 एस्टरॉयड आ रहे हैं जो इसके करीब से होकर गुजरने वाले हैं। ये आकार में काफी बड़े हैं जिसके लिए अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अलर्ट जारी किया है। नासा के अनुसार, 150 फीट या उससे बड़े साइज का कोई खगोल पिंड जब धरती की ओर बढ़ता है तो वह अपने साथ संभावित खतरा लिए होता है। ऐसे में 3 बड़े एस्टरॉयड आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। इनसे धरती को कितना खतरा है, और इनकी दूरी कितनी होगी, आइए जानते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अब नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी, जो कि धरती की ओर आने वाले उल्का पिंडों पर नजर रखती है, की ओर से आज 90 फीट के तीन एस्टरॉयड्स के धरती की ओर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इनका साइज बहुत बड़ा है, इसलिए इनके साथ खतरे की संभावना भी ज्यादा हो सकती है। 

28 दिसंबर को एस्टरॉयड 2021 AB1 धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। चट्टानी टुकड़ा 51 फीट बड़ा है। यह किसी बड़े हवाई जहाज के जितने आकार का बताया गया है। जब यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूसरी 39 लाख किलोमीटर रह जाएगी। अगर इस साइज का एस्टरॉयड धरती से टकराता है तो यह इसके एक बड़े हिस्से को तबाह कर सकता है।  

इसी के साथ एक अन्य एस्टरॉयड 2025 YJ भी आज पृथ्वी के करीब आने वाला है। इसका साइज 60 फीट है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तब इसकी दूसरी 71.60 लाख किलोमीटर की रह जाएगी। तीसरा एक और एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब आने वाला है। इसका नाम एस्टरॉयड 2025 YW4 है। यह 90 फीट का है और 11 लाख किलोमीटर तक पृथ्वी के दायरे में से होकर गुजरेगा। यह इनमें सबसे बड़ा है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, 150 फीट या उससे ज्यादा बड़ा एस्टरॉयड धरती के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। ऐसे में ये तीनों ही एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना नासा की ओर से जारी नहीं की गई है। लेकिन इनकी दिशा बहुत तेजी से बदल सकती है और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह पर गिरने की दिशा भी पकड़ सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , asteroids coming near earth, NASA
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  2. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  3. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  4. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  5. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  6. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  7. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  9. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  10. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »