ब्रह्मांड का 'सबसे रंगीन' मैप बनाएगा NASA का नया टेलीस्कोप

यह ब्रह्मांड में वस्तुओं के केमिस्ट्री और फिजिक्स के बारे में नई जानकारी देगा। यह मिशन अंतरिक्ष में मौजूद अन्य इंफ्रारेड टेलीस्कोप के कार्य को मजबूत करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • SPHEREx कहे जाने वाले इस टेलीस्कोप का साइज ज्यादा बड़ा नहीं है
  • यह अपने लगभग दो वर्ष के मिशन में बड़ी मात्रा में जानकारी उपलब्ध कराएगा
  • यह मिशन अंतरिक्ष में मौजूद अन्य टेलीस्कोप के कार्य को मजबूत करेगा

इस मिशन को 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA जल्द ही एक नया टेलीस्कोप लॉन्च करेगी। NASA का कहना है कि यह ब्रह्मांड का अभी तक का 'सबसे रंगीन' मैप बनाएगा। SPHEREx कहे जाने वाले इस टेलीस्कोप का साइज अधिक नहीं है लेकिन यह अपने लगभग दो वर्ष के मिशन में बड़ी मात्रा में जानकारी उपलब्ध कराएगा। 

यह एक इंफ्रारेड टेलीस्कोप है जिसका डिजाइन स्पेक्ट्रोस्कोपिक इमेजेज लेने के लिए बनाया गया है। स्पेक्ट्रोस्कोपिक इमेजेज एक सोर्स से लाइट की अलग वेवलेंथ को मापती हैं। इससे ब्रह्मांड और तारा समूह की ग्रोथ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही यह अंतरिक्ष में पानी की लोकेशन का भी संकेत देगा। इस मिशन को 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ब्रह्मांड में प्रत्येक वस्तु विभिन्न रंगों में रोशनी को फैलाती है। हमारी आंखें इन सभी रोशनी को तीन बैंड्स में विभाजित करती हैं। SPHEREx से आसमान में प्रत्येक चीन से रोशनी को 96 बैंड्स में विभाजित किया जाएगा। 

यह ब्रह्मांड में वस्तुओं के केमिस्ट्री और फिजिक्स के बारे में नई जानकारी देगा। यह मिशन अंतरिक्ष में मौजूद अन्य इंफ्रारेड टेलीस्कोप के कार्य को मजबूत करेगा। इनमें James Webb Space Telescope और Hubble Space Telescope शामिल हैं। ये दोनों टेलीस्कोप अंतरिक्ष में सबसे धुंधली वस्तुओं की हाई-रिजॉल्यूशन मेजरमेंट्स लेने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके बावजूद ये आसमान के एक बहुत कम छोटे हिस्से की स्टडी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए James Webb Space Telescope एक बार में जितना अवलोकन कर सकता है आसमान उससे 1.5 करोड़ गुना बड़ा है। 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कई महीनों से फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की अगले महीने धरती पर वापसी हो सकती है। हाल ही में NASA ने बताया था कि ISS के लिए क्रू-10 मिशन को 25 मार्च के बजाय 12 मार्च को लॉन्च करने का टारगेट है। विलियम्स के साथी एस्ट्रोनॉट Butch Wilmore को भी इस मिशन में लाया जाएगा। NASA ने बताया है कि क्रू-10 मिशन नए स्पेसक्राफ्ट के बजाय पहले उड़ान भर चुके SpaceX के स्पेसक्राफ्ट Endurance का इस्तेमाल करेगा। NASA और बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी SpaceX इस स्पेसक्राफ्ट की सेफ्टी और सर्टिफिकेशन से जुड़े स्टैंडर्ड्स को सुनिश्चित करने के लिए इसके हार्डवेयर का आकलन कर रहे हैं। इससे पहले Endurance ने तीन मिशंस -  Crew-3, Crew-5 और Crew-7 को पूरा किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  4. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  8. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.