• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आप 5G का इंतजार कर रहे हैं और एलन मस्‍क सीधे सैटेलाइट से फोन में सिग्‍नल भेजने वाले हैं! यह है तैयारी

आप 5G का इंतजार कर रहे हैं और एलन मस्‍क सीधे सैटेलाइट से फोन में सिग्‍नल भेजने वाले हैं! यह है तैयारी

स्‍पेसएक्‍स और टी-मोबाइल मिलकर Coverage Above and Beyond नाम के एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

आप 5G का इंतजार कर रहे हैं और एलन मस्‍क सीधे सैटेलाइट से फोन में सिग्‍नल भेजने वाले हैं! यह है तैयारी

मौजूदा समय में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी एक बड़ी समस्‍या है। खासतौर पर ग्रामीण और सुदूर इलाकों में लोगों को नेटवर्क की परेशानी से जूझना पड़ता है।

ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स और टी-मोबाइल कर रहे प्रोजेक्‍ट पर काम
  • अगले साल हो सकती है शुरुआत
  • ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क की प्रॉब्‍लम होगी खत्‍म
विज्ञापन
दुनिया के कई देशों में 5G मोबाइल सर्विस शुरू हो गई है। भारत में अगले महीने से 5G सेवाएं शुरू हो सकती हैं। वहीं, अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन, एलन मस्‍क (Elon Musk) एक कदम आगे की सोच रहे हैं। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क अगले साल से सीधे स्मार्टफोन पर सर्विस शुरू कर देगा। यानी फोन में सीधे सैटेलाइट से नेटवर्क आएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एलन मस्क और टी-मोबाइल के प्रेसिडेंट व सीईओ माइक सीवर्ट ने दक्षिणी टेक्सास में स्पेसएक्स की स्टारबेस फैसिलिटी में एक वेबकास्ट प्रोग्राम के दौरान गुरुवार रात इस योजना की घोषणा की। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियां कवरेज एबव एंड बियॉन्ड (Coverage Above and Beyond) नाम के एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसके बारे में एलन मस्‍क ने कहा कि मुझे लगता है यह वास्तव में एक बड़ा गेम चेंजर है। 

मौजूदा समय में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी एक बड़ी समस्‍या है। खासतौर पर ग्रामीण और सुदूर इलाकों में लोगों को नेटवर्क की परेशानी से जूझना पड़ता है। सिग्‍नल नहीं मिलने से लोग बाकी दुनिया से कट जाते हैं। एलन मस्‍क इस समस्‍या को हल करते हुए स्‍टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में एक और मील का पत्‍थर जोड़ना चाहते हैं। 

अकेले अमेरिका में लगभग 500,000 वर्ग मील (1.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर) इलाके में किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क नहीं है। भारत में भी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में लोगों को फोन में सिग्‍नल नहीं आने की समस्‍या से जूझना पड़ता है। कवरेज एबव एंड बियॉन्ड इसी का सॉल्‍यूशन बनने की तैयारी है। 

कवरेज एबव एंड बियॉन्ड के लिए स्टारलिंक वर्जन 2 की जरूरत होगी, जिसके अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। ‘स्‍टारलिंक वर्जन 2' करीब 23 फीट लंबा और 1.25 टन का होगा। यह मौजूदा स्‍टारलिंक सैटेलाइट से काफी बड़ा होगा, जो 300 किलोग्राम के हैं। ‘स्‍टारलिंक वर्जन 2' को लॉन्‍च करने के लिए कंपनी को उसके नेक्‍स्‍ट जेन ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम की जरूरत पड़ेगी, जिसे स्‍टारशिप कहा जाता है। इसके बावजूद स्‍पेस से पृथ्‍वी पर मोबाइल फोन्‍स में नेटवर्क भेजना बेहद मुश्किल चुनौती है।  

एलन मस्‍क के मुताबिक, इसके लिए बेहद एडवांस्‍ड एंटीना की जरूरत होगी। एंटीना को सेलफोन तक सिग्‍नल पहुंचाना होगा। फ‍िर वह सिग्‍नल 800 किलोमीटर की यात्रा करके स्‍पेस में पहुंचेगा, जहां वह सैटेलाइट से कनेक्‍ट होगा, जो करीब 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्‍पेस में सफर कर रहा है। मस्‍क के मुताबिक यह वास्तव में काफी कठिन तकनीकी चुनौती है। लेकिन हम काम कर रहे हैं। 

प्रोजेक्‍ट सफल होता है, तो टी-मोबाइल कस्‍टमर्स अपने मौजूदा फोन के साथ स्टारलिंक कनेक्टिविटी तक पहुंच सकेंगे। उन्‍हें अलग से कोई डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं होगी। स्‍टारलिंक के इस प्रोजेक्‍ट का मतलब यह नहीं है कि धरती पर मोबाइल टावर्स की उपयोगिता खत्‍म हो जाएगी। यह सिर्फ एक सपोर्ट है, जो मोबाइल कस्‍टमर्स को उन एरिया में फायदा पहुंचाएगा, जहां टावर के सिग्‍नल नहीं आते। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »