• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में आई बड़ी ‘मुसीबत’ को सुलझा सकते हैं Elon Musk, नासा कर रही बातचीत, जानें पूरा मामला

अंतरिक्ष में आई बड़ी ‘मुसीबत’ को सुलझा सकते हैं Elon Musk, नासा कर रही बातचीत, जानें पूरा मामला

Soyuz Leak Case : तीन अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर सकुशल वापस लाने के लिए नासा, एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल कर सकती है।

अंतरिक्ष में आई बड़ी ‘मुसीबत’ को सुलझा सकते हैं Elon Musk, नासा कर रही बातचीत, जानें पूरा मामला

Soyuz Leak Case : अगर किसी भी योजना ने काम नहीं किया, तो नासा, स्‍पेसएक्‍स के एक स्‍पेसक्राफ्ट को इस्‍तेमाल करने पर विचार कर रही है।

ख़ास बातें
  • 3 अंतरिक्ष यात्री सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से ISS पर पहुंचे थे
  • उन्‍हें धरती पर वापस लाना बड़ी चुनौती है
  • अमेरिका और रूस की स्‍पेस एजेंसी इस मामले पर साथ काम कर रहे हैं
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर रह रहे अंतरिक्ष यात्री इन दिनों एक चुनौती का सामना कर रहे हैं। आईएसएस के साथ अटैच्‍ड रूस के सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट (Soyuz Spacecraft) में तकनीकी खराबी आ गई है। पहले इसमें कूलेंट लीक की जानकारी सामने आई। फ‍िर कहा गया कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में एक छोटा छेद दिखाई दिया है। इन कारणों ने सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट को उड़ान के लिए ‘खतरनाक' बना दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्‍कोस्‍मॉस (Roscosmos) के सामने बड़ी चुनौती उन 3 अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी पर वापस लाना है, जो सोयुज में सवार होकर आईएसएस पर पहुंचे थे। इन यात्रियों को कैसे वापस लाया जाए, इस बारे में एक जानकारी सामने आई है।    

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर सकुशल वापस लाने के लिए नासा, एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल कर सकती है। कहा गया है कि अगर किसी भी योजना ने काम नहीं किया, तो नासा, स्‍पेसएक्‍स के एक स्‍पेसक्राफ्ट को इस्‍तेमाल करने पर विचार कर रही है। याद रहे कि मौजूदा समय में स्‍पेसएक्‍स ही ऐसी प्राइवेट कंपनी है जो अमेरिका की धरती से अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में ले जा सकती है और ला सकती है। 

वहीं, सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट उड़ान के लायक है या नहीं, इस बारे में फैसला जनवरी की शुरुआत में लिया जा सकता है। रूसी स्‍पेस एजेंसी एक अन्‍य सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट को वहां भेजने के बारे में भी सोच रही है। ऐसा हुआ तो वह स्‍पेसक्राफ्ट फरवरी में आईएसएस पर पहुंच सकता है। 

नासा की प्रवक्ता सैंड्रा जोन्स ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए स्‍टेटमेंट में कहा कि हमने स्पेसएक्स से उसके ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर कुछ और क्रू मेंबर्स को लाने की क्षमता को लेकर सवाल पूछे हैं। हालांकि नासा का फोकस अभी पूरी तरह से स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेसक्राफ्ट पर नहीं है। नासा ने यह स्‍पष्‍ट नहीं किया कि स्‍पेसएक्‍स का कौन सा स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल किया जा सकता है। क्‍या धरती से एक ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट को लॉन्‍च किया जाएगा या स्‍पेस स्‍टेशन पर मौजूद ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट में और सीटें जोड़ी जाएंगी। 

स्‍पेस स्‍टेशन पर अभी जो ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट मौजूद है, उसकी सभी सीटें फुल हैं। यह स्‍पेसक्राफ्ट 2023 की शुरुआत में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी पर लाएगा। सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में सवार होकर जो अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर पहुंचे थे, उनमें से 2 रूस के हैं और एक अमेरिका का। इस बीच, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक कैसे हुआ। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »