Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध

केंद्र सरकार के इस फैसले से पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट बनाने वाली कंपनियों को बड़ा झटका लगा है

Apple, Samsung और HP ने रोका भारत में लैपटॉप का इम्पोर्ट, सरकार ने लगाया है प्रतिबंध

इस फैसले से चीन से होने वाले लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर के इम्पोर्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है

ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने लाइसेंस के बिना इन डिवाइसेज के इम्पोर्ट पर रोक लगाई है
  • इससे चीन से होने वाले इम्पोर्ट में बड़ी कमी होगी
  • यह फैसला एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है
विज्ञापन
डिवाइसेज बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Apple, Samsung और HP ने भारत में लैपटॉप और टैबलेट का इम्पोर्ट रोक दिया है। केंद्र सरकार ने लाइसेंस के बिना इन डिवाइसेज का इम्पोर्ट करने पर गुरुवार को प्रतिबंध लगाया था। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। 

हालांकि, सरकार के इस फैसले से पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट बनाने वाली कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। इनमें से अधिकतर कंपनियां देश में बिक्री के लिए इन डिवाइसेज का इम्पोर्ट करती हैं। Bloomberg की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये कंपनियां इन डिवाइसेज के इम्पोर्ट के लिए जल्द लाइसेंस लेने पर सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं। इनके लिए फेस्टिवल सीजन बिक्री के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस बारे में एपल, सैमसंग और HP को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला। 

इससे एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये कंपनियां पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में इनवेंटरी अधिक होने और ग्रोथ धीमी पड़ने से जूझ रही हैं। इस फैसले से चीन से होने वाले लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर के इम्पोर्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है। देश में अप्रैल से जून के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स का इम्पोर्ट लगभग 19.7 अरब डॉलर का था। इसमें लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट शामिल थे। इस बारे में सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया था, "इम्पोर्ट की अनुमति सीमित इम्पोर्ट के लिए वैध लाइसेंस पर होगी।" देश के कुल मर्चेंडाइज इम्पोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी 7 से 10 प्रतिशत की है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से जुड़े संगठन MAIT के पूर्व डायरेक्टर जनरल, Ali Akhtar Jafri का कहना है, "इस फैसले का उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है।" प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव के जरिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स सहित दो दर्जन से अधिक सेक्टर्स में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में बड़े इनवेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने दो अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव स्कीम के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। देश को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में बड़ी ताकत बनाने के लिए यह स्कीम महत्वपूर्ण है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का वार्षिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने का है। देश में लैपटॉप बेचने वाली बड़ी कंपनियों में Apple, Dell, Lenovo और HP, Acer, Samsung और LG शामिल हैं। लैपटॉप का बड़ी संख्या में चीन जैसे देशों से इम्पोर्ट होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »