• होम
  • पीसी/लैपटॉप
  • ख़बरें
  • भारत में विदेश से नहीं आएंगे लैपटॉप और PC, लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिश में सरकार

भारत में विदेश से नहीं आएंगे लैपटॉप और PC, लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिश में सरकार

इससे चीन से बड़ी संख्या में होने वाले लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर के इम्पोर्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है

भारत में विदेश से नहीं आएंगे लैपटॉप और PC, लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिश में सरकार

देश के कुल इम्पोर्ट में लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट की हिस्सेदारी लगभग 1.5 प्रतिशत की है

ख़ास बातें
  • इससे चीन से होने वाले लैपटॉप और PC के इम्पोर्ट पर बड़ा असर हो सकता है
  • सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर दे रही है
  • इसके लिए प्रोडक्शन से जुड़े इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
देश में लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, और टैबलेट के इम्पोर्ट पर रोक लगा दी गई है। केंद्र सरकार ने यह फैसला लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए किया है। इससे चीन से होने वाले लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर के इम्पोर्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है। देश में अप्रैल से जून के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स का इम्पोर्ट लगभग 19.7 अरब डॉलर का था। इसमें लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट शामिल थे। 

इस बारे में गुरुवार को सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है, "इम्पोर्ट की अनुमति सीमित इम्पोर्ट के लिए वैध लाइसेंस पर होगी।" देश के कुल मर्चेंडाइज इम्पोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी 7 से 10 प्रतिशत की है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से जुड़े संगठन MAIT के पूर्व डायरेक्टर जनरल, Ali Akhtar Jafri ने कहा, "इस फैसले का उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है।" प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव के जरिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स सहित दो दर्जन से अधिक सेक्टर्स में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। 

लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट और सर्वर सहित IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में बड़े इनवेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के लिए सरकार ने दो अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव स्कीम के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। देश को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में बड़ी ताकत बनाने के लिए यह स्कीम महत्वपूर्ण है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का वार्षिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने का है। देश में लैपटॉप बेचने वाली बड़ी कंपनियों में Apple, Dell, Lenovo और HP, Acer, Samsung और LG शामिल हैं। लैपटॉप का बड़ी संख्या में चीन जैसे देशों से इम्पोर्ट किया जाता है। 

Emkay Global में इकोनॉमिस्ट, Madhavi Arora ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य कुछ गुड्स के बड़ी संख्या में इम्पोर्ट पर लगाम लगाना दिख रहा है। देश के कुल इम्पोर्ट में लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट की हिस्सेदारी लगभग 1.5 प्रतिशत की है। इनमें से लगभग आधे की खरीद चीन से होती है। सरकार ने लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इससे पहले मोबाइल फोन जैसे प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ाया था। पहली तिमाही में ग्लोबल PC शिपमेंट्स लगभग 30 प्रतिशत घटी हैं। HP, Lenovo और Dell जैसी कंपनियों के लिए कोरोना के दौरान डिमांड में जोरदार तेजी आई थी। इसका बड़ा कारण बहुत सी कंपनियों के स्टाफ का वर्क-फ्रॉम-होम पर होने के कारण लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की सेल्स बढ़ना था। अधिकतर कंपनियों के वर्कर्स को वापस ऑफिस बुलाने से लैपटॉप जैसे डिवाइसेज की बिक्री घट गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »