शाओमी ने लॉन्च किया मी रोबोट वैक्यूम क्लीनर

शाओमी ने लॉन्च किया मी रोबोट वैक्यूम क्लीनर
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) है
  • यह अगले हफ्ते से चीन में उपलब्ध होगा
  • इसे मी ईकोसिस्टम के पार्टनर रॉकरोबो के साथ मिलकर बनाया है
विज्ञापन
शाओमी हर दिन बीतने के साथ ही अपने पोर्टफोलियो में लगातार नई चीजें शामिल कर रही है। बुधवार को कंपनी ने एक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पेश किया जिसे मी रोबोट वैक्यूम नाम दिया गया है। यह मी रोबोट वैक्यूम 6 सितंबर से चीन में 1699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध होगा।

मी रोबोट वैक्यूम को मी ईकोसिस्टम कंपनी रॉकरोबो ने डेवलेप किया है और इसमें कंपनी द्वारा बनाया गया लेज़र डिस्टेंस सेंसर लगाया गया है। इस सेंसरसे 360 डिग्री पर 1,800 टाइम्स पर सेकेंड की स्कैनिंग की जा सकती है। कंपनी ने बताया कि यह सिस्टम सेल्फ ड्राइविंग कार में दिए गए लेज़र गाइडेंस सिस्टम की तरह ही है।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया, शाओमी के मी रोबोट वैक्यूम में रियल टाइम मैपिंग और पॉजीशनिंग के लिए तीन अलग-अलग सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें लोकलाइज़ेशन और मैपिंग (स्लैम) एल्गोरिद्म का इस्तेमाल भी किया गया है। ये सब मिलकर वैक्यूम को तरीके बताने में मदद करते हैं जिसकी घर को साफ करने का निर्देश देने में जरूरत पड़ती है।

शाओमी द्वारा बनाए गए वैक्यूम क्लीनर में 12 सेंसर हैं जिनमें एक अल्ट्रासोनिक राडार सेंसर, एक क्लिफ सेंसर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और दूसरे मी ईकोसिस्टम प्रोडक्ट शामिल हैं। इन्हें कंपनी के मी होम ऐप के साथ इंटीग्रेट किया गया है। मी रोबोट वैक्यूम के मी होम ऐप के साथ इंटिग्रेशन का मतलब है कि रोबोट को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा क्लीनिंग प्रक्रिया को मॉनीटर और उसके लिए शेड्यूलिंग की जा सकती है।

कंपनी के मुताबिक, मी रोबोट वैक्यूम में दिया गया मुख्य ब्रश एक एडजस्ट किए जा सकने वाली लंबा के साथ आता है जिससे सतह पर मौजूद धूल को भी खींचा जा सकता है। इसमें 5200 एमएएच की बैटरी है जिसे 2.5 घंटे तक क्लीनिंग करने का दावा किया गया है। वैक्यूम के लिए एक नाइडेट ब्रशलेस डीसी मोटर लगाई गई है जो 1800पीए एयर प्रेशर देती है।

शाओमी ने इसी हफ्ते अपने मी ईकोसिस्टम पार्टनर हुआमी के साथ मिलकर कंपनी की पहली स्मार्टवॉच शाओमी अमेज़फिट लॉन्च की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Robot Vacuum, Xiaomi, Xiaomi Vacuum Cleaner, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »