जिन ग्राहकों ने Mi Robot Vacuum Mop-P को पूरी कीमत देकर बुक किया है, वे इसकी शिपमेंट में देरी की शिकायतें कर रहे हैं। हालांकि, Xiaomi ने 15 सितंबर को शिपमेंट शुरू होने के वादे के बाद इस देरी की घोषणा को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi के Mi Robot Vacuum Cleaner की कीमत भारतीय बाजार में 29,999 रुपये है। हालांकि, फिलहाल यह 17,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, ग्राहक 2,999 प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं।
शाओमी हर दिन बीतने के साथ ही अपने पोर्टफोलियो में लगातार नई चीजें शामिल कर रही है। बुधवार को कंपनी ने एक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पेश किया जिसे मी रोबोट वैक्यूम नाम दिया गया है।