• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ दर्ज करने वाली Apple एकमात्र कंपनी

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ दर्ज करने वाली Apple एकमात्र कंपनी

स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo हैं

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ दर्ज करने वाली Apple एकमात्र कंपनी

भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही
  • आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है
  • भारत में एपल ने मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में इस वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo हैं। हालांकि, शिपमेंट्स में Apple ग्रोथ दर्ज करने वाली एकमात्र कंपनी रही। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys ने एक रिपोर्ट में बताया कि iPhones की मजबूत डिमांड के कारण कंपनी को ग्रोथ हासिल करने में मदद मिली है। स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से कस्टमर्स इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की खरीदारी को टाल रहे हैं और जरूरी खर्च करने पर ही जोर दिया जा रहा है। जुलाई-सितंबर के दौरान स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में 9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। Canalys को अगले कुछ महीनों तक डिमांड कमजोर रहने की आशंका है। तीसरी तिमाही में सैमसंग लगभग 22 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी के तौर पर बरकरार रही। Apple का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत का रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 15 प्रतिशत पर था। 

चाइनीज ब्रांड Xiaomi की हिस्सेदारी लगभग 14 प्रतिशत, Oppo की लगभग 10 प्रतिशत और Vivo की नौ प्रतिशत थी। Apple ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की पिछले महीने घोषणा की थी। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है।

आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत मिल रहा है। कंपनी के एक्सपोर्ट की मौजूदा दर से अगले वर्ष मार्च तक यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने लगभग 1.3 अरब डॉलर के स्मार्टफोन्स का भारत से एक्सपोर्ट किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  4. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  6. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  7. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  8. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  9. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  10. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »